Hair Care TIPS: सफेद बालों की समस्या से छुटकारा कैसे पाएं? ये सवाल उन लोगों होता है, जो कम उम्र में सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके लिए लोग कैमिकल युक्त प्रोडक्ट और हेयर कलर का यूज करते है। जो एक वक्त के बाद अपना असर खो देते हैं और बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में हरी मेथी आपकी इस समस्या को खत्म कर सकती है।
दरअसल, मेथी के पत्ते पोषक तत्वों का भंडार हैं। इनमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। वहीं ओमेगा-3 और -6 फैटी एसिड बालों के झड़ने को रोकते हैं। ये बालों की ग्रोथ भी करते हैं। साथ ही उन्हें मजबूती देते हैं। बालों को काला बनाने में भी हरी मेथी का यूज किया जा सकता है।
और पढ़िए –Hair Care OIL: एवोकाडो ऑयल से बालों का टूटना होगा बंद, मजबूती के साथ चमक भी आएगी, बस ऐसे करें यूज
बालों के लिए कैसे फायदेमंद है मेथी?
हेल्दिफाईमी की रिपोर्ट कहती है कि हरी मेथी सेहत के साथ बालों और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी, ओमेगा 3 एंड 6 फैटी एसिड होते हैं, जो आपके बाल झड़ने से रोकते हैं। उन्हें जड़ से मजबूत करते हैं। मेथी के सेवन और उपयोग से बालों में होने वाली डैंड्रफ से निजात मिलता है। इसे अगर सही तरीके से यूज किया जाए तो सफेद होते वालों की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है। साथ ही हेयर फॉल भी खत्म किया जा सकता है। यह बालों को जड़ से काला करने में कारगर होती है।
बालों को काला करने के लिए ऐसे करें हरी मेथी का यूज
- सबसे पहले आप हरी मेथी के पत्ते पीसकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट में आपको अब मेहंदी पाउडर डालना होगा।
- अब इसमें इंडिगो पाउडर और नारियल तेल मिलाएं।
- अब आप इसमें हेयर कंडीशनर मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- इन सभी चीजों को बेहतर तरीके से मिक्स करना है।
- फिर आप इसे 2 घंटे तक जड़े से बालों की लंबाई तक लगाएं।
- फिर साफ पानी से अपने बालों को 2 घंटे बाद धो लें।
मेथी कलर से बालों को फायदा
हरी मेथी के इस नुस्खे की मदद से आप बालों को जड़ से काला करके उन्हें मजबूत बना सकते हैं। इससे डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। हालांकि ध्यान रखें कि इस नुस्खे का यूज करने से पहले आप एक्सपर्ट्स या फिर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
4 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
7 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
11 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines