Hair Care Tips: बारिश के मौसम में चिलचिलाती गर्मी से राहत तो मिल जाती है, लेकिन सेहत के साथ-साथ बालों पर भी बुरा असर पड़ता है। ये मौसम बालों के लिए कई तरह की समस्याएं पैदा करता है। बालों की सबसे आम समस्याओं में से एक है घुंघराले बाल। हवा में मौजूद नमी बालों को कमजोर बना देती है। इसके कारण ये झड़ने भी लगते हैं। वहीं जब आप अपने बालों को स्टाइल करते हैं, तो बाल कई बार उलझने लगते हैं। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए आप नेचुरल तरीका ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आप घर पर ही शैंपू तैयार करें, जिससे आपके बाल नेचुरली हेल्दी बने रहें। आइए जानते हैं शैंपू तैयार करने के तरीके…
शहद और एप्पल साइडर सिरका से तैयार करें शैंपू
इस शैंपू को बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, 1 चम्मच कच्चा शहद और 1 कप पानी लें। इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और स्कैल्प पर मसाज करें। इसे स्कैल्प रिंस की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब कुछ मिनट बाद धो लें। एप्पल साइडर विनेगर स्कैल्प के pH को बैलेंस करता है और चमक बनाए रखता है। वहीं, शहद बालों में नमी को बरकरार रखता है।
ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बरसात के मौसम में कहीं आपके बच्चे को घेर न लें ये 5 बीमारियां, एक्सपर्ट ने बताया कैसे रखें ख्याल
केला, शहद और दही से बनाएं शैंपू
केला पोटेशियम और विटामिन से भरपूर होता है, जो बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। वहीं, दही स्कैल्प को कंडीशन करता है और बालों की गंदगी को बाहर निकालता है। इसे बनाने के लिए 1 पका हुआ केला, 2 चम्मच सादा दही और 1 चम्मच शहद को मिलाकर यह शैम्पू तैयार करें। इसके बाद इस मिश्रण को गीले बालों पर लगाएं। लगाने के बाद इसे 10 से 15 मिनट तक के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।
ग्रीन टी और कैस्टाइल साबुन से तैयार करें DIY शैंपू
बालों को उलझने से बचाने के लिए ग्रीन टी और कैस्टाइल साबुन से DIY शैम्पू तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप 1/2 कप उबली हुई ग्रीन टी, जिसे ठंडा कर लें, 1/4 कप लिक्विड कैस्टाइल साबुन और 1 चम्मच जोजोबा या बादाम तेल को अच्छे से मिला लें। इस शैंपू को आप नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बालों का झड़ना भी कम हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: हेयर मास्क लगाने के बाद बालों को कैसे बनाए हाइड्रेट? ट्राई करें ये 3 तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
10 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
14 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
18 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
20 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines