गर्मियों में बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में इसे आप घर पर ही रेशमी और चमकदार बना सकते हैं। हालांकि, कई बार नेचुरल तेल की कमी, नमी और बालों को ज्यादा धोने के कारण हमारे बालों में नमी कम हो जाती है, जिससे वे रूखे, डिहाईडेट और बेजान हो जाते हैं। इन सब परेशानी को कम करने के लिए आप घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपके बाल नेचुरल तरीके से हेल्दी बने रहेंगे। आइए जानते हैं कि घर पर बने हेयर जैल का इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं?
चिया सीड्स हेयर जैल
बालों को पोषण देने वाला जैल बनाने के लिए चिया के बीजों को रात भर पानी में भिगोएं। इसके बाद इसे गर्म करें छान लें और बीजों को फेंक दें। विटामिन ई तेल, लैवेंडर, अरंडी या बादाम के तेल को मिलाकर मिश्रण बनाएं। अच्छी तरह से मिश्रित होने तक फेंटें, फिर इसे ठंडा होने दें। जेल को एक कंटेनर में डालें और स्टोर कर लें। अब इसका इस्तेमाल आप सप्ताह में 1 से 2 बार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में लूज मोशन बढ़ने के 5 कारण? जानें शुरुआती संकेत, लक्षण और बचाव
भिंडी का हेयर जेल
भिंडी का हेयर जेल बनाने के लिए, भिंडी की फलियों को पानी में 10 से 15 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे कपड़े से छान लें। इसमें विटामिन ई तेल, लैवेंडर या वेनिला एसेंशियल ऑयल और अरंडी का तेल मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे एक बोतल में स्टोर कर लें। इसे फ्रिज में रखें और अपने बालों को नमी देने और स्टाइल करने के लिए इसे हेयर जेल के रूप में इस्तेमाल करें।
फ्लैक्ससीड्स हेयर जेल
अलसी के बीजों को रात भर भिगोएं, फिर 30 मिनट तक पानी में उबालें ताकि वे जेल जैसा बन सके। इसके बाद बीजों को छान लें। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर, अलसी का जेल बालों को नमी देता है। कर्ल को बढ़ाने, चमक या बालों को सीधा करने के लिए इसे स्टाइलिंग प्रोडक्ट के रूप में इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें- दिल्ली एम्स में महिला पेशेंट के लिए नया फरमान, टेस्ट के लिए पूरी हो ये शर्त
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
4 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
6 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
7 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
9 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
9 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
10 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
11 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
12 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines