Hair Care Tips: बाल हमारी पर्सनालिटी में बड़ा रोल प्ले करते हैं। लेकिन अकसर हमारे घर में कोई न कोई बाल झड़ने, बाल रूखे होने या बाल संबंधी किसी न किसी प्रॉब्लम से जूझ रहा होता है। सर्दियों में बाल अधिक झड़ने की समस्या रहती है। एक्सपर्ट की मानें तो गलत तरीके से शैंपू करने पर बाल कमजोर हो जाते हैं। उनमें रूखापन बढ़ जाता है, तो आइए आज हम आपके शैंपू करने के कुछ आसान टिप्स बताते हैं। जिसे बिना एक्स्ट्रा टाइम खर्च कर आप अपने बालों को काला, घना और मजबूत कर सकते हैं।
बाल बड़े हैं तो उन्हें धोने से पहले सुलझाना बेहद जरूरी
हेयर एक्सपर्ट कहते हैं कि शैंपू करने से लगभग एक घंटा पहले हमें बालों में कोई भी तेल लगा लेना चाहिए। तेल को अपनी उंगलियों की पोर से सिर में मालिश करें। अगर बाल बड़े हैं तो उन्हें धोने से पहले सुलझा भी बेहद जरूरी है। इसके लिए बालों में कंघा कर लें। इससे बाल टूटने से रोकथाम करने में मदद मिलेगी।
और पढ़िए –Panic Attack: डर ले लेगा जान, जानें कैसे मिलेगी पैनिक अटैक से मुक्ति, फॉलो करें ये टिप्स
बाल अच्छी तरह से गीले हो जाएं तो शैंपू को थोड़ा पानी में घोल लें
बाल धोते वक्त सबसे पहले उन्हें गुनगुने पानी से धोना चाहिए। जब बाल अच्छी तरह से गीले हो जाएं तो शैंपू को थोड़ा पानी में घोल लें और फिर उन्हें बालों में अच्छी तरह लगा लें। घोलकर लगाने से शैंपू पूरे सिर में ठीक से लग जाता है। जबकि क्रीम रूप में लगाने पर शैंपू सिर से पूरी तरह साफ नहीं होता वह हमारी सिर की संवेदनशील त्वचा पर कई बार चिपका रह जाता है जिसका हमें पता ही नहीं चलता।
शैंपू में नुकसान पहुंचाने वाले यह कैमिकल
शैपू में पैराबेन, एल्कोहल, सल्फेट फ्रेगरेंस आदि खतरनाक कैमिकल होते हैं। हमें रोजाना शैंपू नहीं करना चाहिए। शैंपू हफ्ते में केवल दो बार लगाना चाहिए। इसके अलावा हानिकारक शैंपू की बजाए हाई प्रोटीन वाला शैंपू इस्तेमाल करना चाहिए। बेबी शैंपू भी लगा सकते हैं। इनमें सबसे कम मात्रा में हानिकारण कैमिकल होते हैं।
और पढ़िए –Fenugreek Leaves Benefits: इन बीमारियों का रामबाण इलाज है मेथी, आज से ही शुरू करें सेवन
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
40 mins agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
6 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
7 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
8 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
10 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines