---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Panic Attack: डर ले लेगा जान, जानें कैसे मिलेगी पैनिक अटैक से मुक्ति, फॉलो करें ये टिप्स

Panic Attack: हर कोई अपनी लाइफ में इतना बिजी हो गया है, कि उसके पास खुद के लिए भी टाइम नहीं बचा हैं। इसी खराब लाइफस्टाइल के कारण आज-कल लोग बेहद कम उम्र में मौत के आगोश में समाते जा रहे हैं।तनाव, चिंता के कराण लोग मानसिक रूप से परेशान हो रहे है और इसी […]

---विज्ञापन---

Panic Attack: हर कोई अपनी लाइफ में इतना बिजी हो गया है, कि उसके पास खुद के लिए भी टाइम नहीं बचा हैं। इसी खराब लाइफस्टाइल के कारण आज-कल लोग बेहद कम उम्र में मौत के आगोश में समाते जा रहे हैं।

तनाव, चिंता के कराण लोग मानसिक रूप से परेशान हो रहे है और इसी वजह से बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है पैनिक अटैक, जो आजकल बढ़ता जा रहा है, जिससे इंसान को मौत का डर सताने लगा हैं।

डर ले लेगा जान

कई बार ऐसा होता है कि अगर कोई किसी परेशानी में है या फिर कोई ऐसी बात किसी इंसान को इतना परेशान कर देती है कि वह उसके बारे में सोचते-सोचते इतना डर जाता है कि उसकी जान तक चली जाती है।

और पढ़िए –Fenugreek Leaves Benefits: इन बीमारियों का रामबाण इलाज है मेथी, आज से ही शुरू करें सेवन

---विज्ञापन---

डर लोगों पर इस कदर हावी हो रहा है कि उन्हें पहले ही इसका आभास हो जाता है और उन्हें दिल का दौरा तक पड़ जाता है। पैनिक अटैक आने वाले इंसान को यह नहीं पता होता कि इन्हें उससे नहीं घबराना चाहिए।

ये हैं लक्षण

अगर किसी भी इंसान को पैनिक अटैक आता है, तो उस इंसान की दिल की धड़कनें अचानक बढ़ जाती है। यह एक ऐसी विकट स्थिति है, जो कहीं भी किसी के साथ भी हो सकती है। इस स्थिति में इंसान को अधिक पसीना आना, सांस नहीं आना, घुटन होना, चक्कर आना और पेट में ऐठन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

---विज्ञापन---

क्यों आता है पैनिक अटैक

– दवाइयों का सेवन करना
– दिमाग से संबंधी कोई समस्या या ट्रॉमा होना
– किसी भी चीज को लेकर तनाव का होना
– जरूरत से ज्यादा कैफीन पीना
– किसी कारण से डर का हावी होना
– शराब या ड्रग्स का अधिक सेवन करना
– भूतकाल में घटी किसी दर्दनाक घटना का परेशान करना

ऐसे मिलेगी राहत

अगर किसी व्यक्ति को पैनिक अटैक आ जाता है, तो आप उससे बातचीत करते रहे और बैठने के लिए जगह दें। बात करने और बैठने से उनका मन शांत होगा, जिससे उन्हें इस अटैक से राहत मिल सकेगी। इसके साथ ही उनके दिमाग को शांत करने के लिए आपको उन्हें पानी देना चाहिए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –How To Protect Yourself From Migraine: आम नहीं होता आधे सिर में होने वाला दर्द, माइग्रेन की है समस्या, ऐसे करें बचाव

ठंडे पानी से व्यक्ति को शांत रखने के लिए पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम सक्रिय होता है। साथ ही उनके हाथ या पैर पर भी पानी डाले या उनके चेहरे और गर्दन के चारों तरफ ठंडा पानी लगाएं। ऐसा करने से भी उनको राहत मिलेगी। साथ ही आप ग्राउंडिंग तकनीक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

First published on: Jan 23, 2023 02:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola