Hair Care: बरसात का मौसम हो या गर्मी, बालों का झड़ना कभी नहीं रुकता जिससे बालों की ग्रोथ कम हो जाती है। इस कारण लोगों को टेंशन होने लगती है कि वे अपने बालों को कैसे लंबा करें। ऐसे तो मार्केट में कई तरह के ट्रीटमेंट आ गए हैं, जिससे लोग बालों को लंबा करवाते हैं। इसके साथ ही बहुत से घरेलू उपायों को भी आजमाते हैं लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत हो रही है तो क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक स्प्रे से आप अपने बालों को लंबा कर सकते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार बाल बढ़ाने के लिए किस चीज का उपयोग रोजाना करना चाहिए।
स्प्रे बनाने की विधि
- सबसे पहले आप 100 ग्राम चावल लें और उसमें आधा लीटर पानी डालें।
- अब चावल को 3 घंटे तक भीगने दें।
- इसके बाद इन चावलों को 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
- ध्यान रहे, आंच धीमी होनी चाहिए ताकि चावल पकें भी और उनका पोषक पानी भी न उड़ जाए।
- अब इस चावल के पानी को छान लें।
- छाने हुए पानी में उतनी ही मात्रा में ग्लिसरीन मिलाएं।
- फिर उसमें नीम की पत्तियों का रस मिलाएं।
- जब यह मिश्रण तैयार हो जाए, तो इसे एक स्प्रे की बोतल में भर लें।
स्प्रे को कैसे करें इस्तेमाल
इस राइस वॉटर स्प्रे को रोजाना रात में अपने बालों पर स्प्रे करें। रोजाना इस्तेमाल से बाल लंबे, घने और मजबूत हो जाएंगे। हफ्ते में दो बार शैम्पू करें।
एक्सपर्ट के अनुसार आप इस स्प्रे को बच्चों के बालों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं- Hair Care Tips: बिना केमिकल, बिना खर्च, घर बैठे तेजी से बढ़ाएं बालों की लंबाई
स्प्रे में इस्तेमाल सामग्री और उनके फायदे
चावल का पानी
चावल के पानी में अमीनो एसिड, विटामिन बी और ई, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और बालों की ग्रोथ तेज करते हैं।
ग्लिसरीन
यह बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है जिससे बाल मुलायम और फ्रिज-फ्री रहते हैं। साथ ही यह स्कैल्प को भी हाइड्रेट करता है।
नीम का रस
नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन को रोकते हैं, जिससे बाल मजबूत और स्वस्थ रहते हैं।
ये भी पढे़ं- Hair Care Diet: बाल झड़ना बंद और ग्रोथ दोगुनी, ये खाने की चीजें बदल देंगी आपकी हेयर हेल्थ
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
3 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
5 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
6 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
8 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines