Hair Care: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके बाल काफी ज्यादा पतले होते हैं, जिसके चलते कोई भी हेयर स्टाइल करने में अच्छा नहीं लगता है. कुछ लोग तो ऐसे हैं जिनके बाल इतने पतले होते हैं कि वे अपने बालों में वॉल्यूम (Hair Volume) लाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. इसके साथ ही बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो अपने बाल लंबे और घने करना तो चाहते हैं, जिसके लिए केमिकल प्रोडक्ट्स से लेकर सभी चीजों का उपयोग करते हैं, लेकिन फिर भी कोई फर्क नजर नहीं आता. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट मनोज दास से कि आप कैसे अपने बालों को सुंदर और घना (Thick Hair) बना सकते हैं, बस एक बीज के सेवन से.
हेयर ग्रोथ बीज | Hair Growth Seed
अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो अपने बालों के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन इसके बावजूद बाल बढ़ने की जगह पतले होते जा रहे हैं, तो एक्सपर्ट मनोज दास के मुताबिक आपको रोजाना प्रोटीन (Protein) का इंटेक अच्छे से करना चाहिए. मनोज दास यह नहीं कहते कि आप रोजाना अंडा या नॉनवेज का सेवन करें. एक्सपर्ट का मानना है कि आप अपने बालों के लिए अल्फा-अल्फा के बीज खा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Skin Care: त्वचा पर Glow पाने के लिए दूध में मिलाकर लगा लें ये एक चीज, चमक जाएगी स्किन
आप रोज रात में एक व्यक्ति के लिए 5 चम्मच अल्फा के बीज को रातभर के लिए भिगोकर (Soak Overnight) रख दें. सुबह उठते ही ये फूले हुए नजर आएंगे. अब आप इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा और नींबू डालें, साथ ही चाट मसाला भी मिलाएं और सभी को अच्छे से मिक्स करें. फिर 30 दिन तक रोज इसका सेवन करें. एक्सपर्ट का मानना है कि यह आपके बालों को लंबा करने में मदद करेगा, साथ ही बालों को हेल्दी और मजबूत (Strong Hair) भी बनाएगा.
अल्फा-अल्फा बीज के फायदे
अल्फा-अल्फा के बीज विटामिन A, C, E और K से भरपूर होते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और उनके विकास (Hair Growth) में मदद करते हैं. इनमें मौजूद प्रोटीन (Protein) , आयरन (Iron) और बायोटिन (Biotin) बालों को मजबूत बनाने और झड़ने से रोकने में सहायक होते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
ये भी पढ़ें- रोजाना टूट रहे हैं बाल तो इस तरह करें हेयर वॉश, दिखने लगेगा असर
संबंधित खबरें
इस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
48 mins agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 hr agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
3 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
3 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
17 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines