हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hair Care: बाल टूटने की समस्या से परेशान? एक्सपर्ट से जानिए 5 आदतें जो बढ़ाती हैं नुकसान

बालों का टूटना तो आज के समय में आम बात हो गई है। हर दूसरा व्यक्ति इस चीज से परेशान है। अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जो आपके बालों का झड़ना बढ़ा देती हैं।

विज्ञापन

Hair Care: आजकल हर कोई अपने झड़ते बालों से परेशान है, जिसके लिए लोग कई उपाय भी अपनाते हैं। लेकिन फिर भी कोई असर नहीं होता। ऐसे तो मार्केट में बहुत से केमिकल प्रोडक्ट्स मिलते हैं जो बाल झड़ना कम करने का दावा करते हैं। इन्हें देख लोग अपने बालों में लगाने लगते हैं, जिससे बाल झड़ना तो कम नहीं होता बल्कि टूटने लगते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी आदतों के बारे में जिन्हें आप रोजाना करते हैं और जिनके कारण बालों का टूटना बढ़ जाता है।

बहुत टाइट हेयर स्टाइल बनाना

ऐसे बहुत से लोग हैं जो पार्टी में जाते हैं या कहीं बाहर जाते हैं तो काफी टाइट हेयरस्टाइल बनाते हैं। हर रोज टाइट पोनीटेल या बन बनाना बालों की जड़ों पर खिंचाव डालता है, जिससे बाल टूट सकते हैं और हेयरलाइन पीछे जा सकती है। कोशिश करें कि बालों को हल्के से बांधें।

गर्म पानी से बाल धोना

ऐसे बहुत से लोग हैं जो रोजाना बाल धोते हैं और वह भी गर्म पानी से। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो सावधान हो जाइए। यह आदत चुपचाप आपके बालों को कमजोर और नाजुक बना रही है। बहुत गर्म पानी से सिर धोने से बालों की नमी खत्म हो जाती है और स्कैल्प ड्राई हो सकता है। इससे बाल बेजान और कमजोर हो जाते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं-Hair Care: सिर्फ दो चीजों से बनाएं ऐसा हेयर मास्क, जिसे लगाते ही दिखेगा कमाल

गीले बालों में ब्रश करना

कुछ लोग जल्दबाजी में गीले बालों में ब्रश करने लगते हैं। गीले बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं, जिससे ब्रश करते समय बाल आसानी से टूट सकते हैं। गीले बालों में चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

स्कैल्प की केयर को नजरअंदाज करना

हम अक्सर बालों पर ध्यान देते हैं, लेकिन जड़ यानी स्कैल्प की सफाई और मसाज भी जरूरी है। एक स्वस्थ स्कैल्प ही मजबूत बालों की जड़ है।

तौलिये से बाल रगड़-रगड़ कर सुखाना

गीले बालों को तौलिये से जोर से रगड़ना उन्हें नुकसान पहुंचाता है। इसके बजाय तौलिये से हल्के हाथ से थपथपाकर सुखाएं या कॉटन टी-शर्ट का इस्तेमाल करें। या कॉटन की हेयर टॉवल का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- Hair Care: लड़कियों ही नहीं, लड़कों के लिए भी बेस्ट हैं ये हेयर केयर हैक्स- ट्राय करके देखें

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola