Hair Care Tips: संतरे के छिलके न केवल हमारी त्वचा के लिए बल्कि हमारे हेयर केयर के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। संतरे के छिलके में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B6, राइबोफ्लेविन, थायमिन, फोलेट और फाइबर जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आपके हेयर स्कैल्प संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। साथ ही आपको बता दें कि संतरे के छिलके विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो आपकी हेल्थ, त्वचा और बालों के लिए वरदान से कम नहीं हैं। आप इनका इस्तेमाल संतरे के पाउडर के रूप में कर सकते हैं। तो आइए आज हम आपको बालों पर संतरे के छिलकों के 5 फायदों के बारे में बताते हैं।
नेचुरल कंडीशनर
संतरे के छिलकों को एंटीऑक्सीडेंट का बेस्ट सोर्स माना जाता है। आपको बता दें कि संतरे के छिलकों का हेयर मास्क बालों को धूल-मिट्टी से प्रोटेक्ट करने में काफी मदद करता है। साथ ही बालों को डैमेज होने से रोकता है। अगर आप संतरे के छिलके का पाउडर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपके बाल चमकदार और बाउंसी नजर आएंगे।
ड्राइनेस होगी दूर
अगर आप भी रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी बालों पर कोई फायदा नजर नहीं आत तो आप घर पर ही संतरे के छिलकों का हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं। इसमें मौजूद मॉइश्चराइजिंग एजेंट आपके बालों की ड्राईनेस को दूर रखने में मदद करेंगे, साथ ही आपके बालों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होंगे।
डैंड्रफ कम करें
ठंड हो या गर्मी, डैंड्रफ हमारा पीछा नहीं छोड़ता है। अगर आप भी डैंड्रफ की समस्या में परेशान हैं। तो आप संतरे के छिलके का पाउडर अपने बालों में लगा सकते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण सिर की खुजली और रूसी को कम करने में मददगार होते हैं।
बालों को मुलायम बनाएं
अगर आप भी सुंदर बाल चाहते हैं। तो आप संतरे के छिलकों का उपयोग बालों को सिल्की और स्मूथ बनाने में कर सकते हैं। आपको बता दें कि संतरे के छिलकों में मौजूद विटामिन C बालों में चमक लाने में सहायक होता है। जो आपके बालों को सुंदर और मुलायम बनाने में मदद करता है।
बाल होंगे लंबे और घने
आज के समय में ज्यादातर लोग लम्बे बाल पसंद करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आप भी संतरे के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन A और विटामिन B हेयर ग्रोथ में सहायक होते हैं। साथ ही संतरे के छिलकों का हेयर मास्क लगाने से बाल लम्बे, घने और मजबूत बनते हैं।
ये भी पढ़ें-गर्मियों में बालों को खुशबूदार बनाने के लिए अपनाएं ये 3 उपाय, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
16 mins agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
8 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
10 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines