Hair Accessories: हर लड़की चाहती है कि उसके बाल खूबसूरत और स्टाइलिश दिखें। लेकिन सिर्फ अच्छे बाल होना ही काफी नहीं है उन्हें अच्छे से संवारना भी बेहद जरूरी होता है। इसके लिए कुछ आसान और काम आने वाली हेयर एक्सेसरीज आपकी मदद कर सकती हैं जिससे आप कुछ ही मिनटों में एक सुंदर और ट्रेंडी हेयरस्टाइल बना सकती हैं। ये कुछ हेयर एक्सेसरीज आप अपने साथ कहीं भी कैरी कर सकती हैं चाहे आप कॉलेज जा रही हों ऑफिस में हों या फिर किसी पार्टी में ये एक्सेसरीज आपके बालों को नया लुक देने के लिए काफी हैं। तो आइए जानते हैं वे कौन-सी हेयर एक्सेसरीज हैं जिन्हें हर लड़की को रोजाना साथ रखना चाहिए।
क्लॉ क्लिप
क्लॉ क्लिप इस एक्सेसरी से तो हर कोई वाकिफ है। यह काफी ट्रेंडिंग है। क्लॉ क्लिप एक बेहद आसान और स्टाइलिश हेयर एक्सेसरी है जो बालों को जल्दी से बांधने में मदद करती है। इससे आप मैसी बन, हाफ बन या सिंपल क्लच स्टाइल आसानी से बना सकती हैं। ऑफिस से लेकर पार्टी तक, यह हर लुक में जचती है।
स्क्रंची
Image Source Freepik
स्क्रंची फैशन में फिर से लौट आई है। यह आपके बालों को बिना खींचे और नुकसान पहुंचाए बांधती है। यह देखने में भी सुंदर होती है और आपको क्यूट व क्लासी लुक देती है। आप इसके इस्तेमाल से पोनीटेल या बन बना सकती हैं और अपने लुक में रौनक ला सकती हैं।
हेयरबैंड
हेयर बैंड आपके लुक में स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट भी जोड़ता है। चाहे खुले बाल हों या पोनीटेल, हेयर बैंड लगाने से चेहरा साफ दिखता है और लुक में नयापन आता है। इसे कैजुअल और ट्रेडिशनल दोनों लुक में पहना जा सकता है।
जूड़ा पिन
Image Source Freepik
अगर आपके बाल लंबे हैं और आप ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो जूड़ा पिन बेस्ट ऑप्शन है। यह बन को मजबूत पकड़ देता है और आपको क्लासिक और एलीगेंट लुक देता है। शादी, फंक्शन या फेस्टिव मौकों पर इसका इस्तेमाल जरूर करें। आप इसे अपने साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।
टिक-टैक क्लिप्स
ये छोटी-छोटी टिक-टैक क्लिप्स बालों को सेट करने के लिए बहुत काम आती हैं। खासकर सामने के बालों को पीछे करने या चोटी में स्टाइल जोड़ने के लिए ये एकदम सही होती हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए यह परफेक्ट एक्सेसरी है।
ये भी पढ़ें- AC चलाते समय न भूलें पानी का कंटेनर, वरना हो सकती है सेहत से जुड़ी ये परेशानी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
11 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
14 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
18 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
19 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
21 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines