Habits to Quit for a Successful Life: जीवन में सफलता हर कोई पाना चाहता है, जिसके लिए अपने अपने स्तर पर हर कोई मेहनत करता है। लेकिन कई बार सही माहौल न मिलने की वजह और कुछ आदतों के चलते लोग अपने गोल को हासिल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बचपन से ही उन्हें वो आदतें सिखाई जाए, जो जीवन में उनके काम आए। हालांकि सही और अच्छी आदतों के बारे में तो हर कोई बताता है लेकिन कोई भी उन आदतों के बारे में नहीं बताता जो उनके लिए अच्छी नहीं है। जो उनको सफलता से दूर करती हैं। आइए जानते हैं उन 5 आदतों के बारे में जिन्हें व्यक्ति को कभी भी फॉलो नहीं करना चाहिए, नहीं तो उन्हें अपने गोल को अचीव करने में परेशानी होती है।
ये भी पढ़ें- लाल..पीली..गुलाबी नहीं सफेद ही क्यों होती है होटल्स में चादर, वजह जान रह जाएंगे हैरान
सुबह जल्दी उठना चाहिए
जो लोग सुबह देर से उठते हैं उन्हें कभी भी सफलता नहीं मिलती है। इसलिए रोजाना प्रात: काल 5 से 6 बजे के बीच उठें। इससे आपका दिमाग दिनभर फ्रेश रहेगा, जिससे आप अपने हर काम में अपना 100% दें पाएंगे। इसके अलावा सुबह जल्दी उठने से आपको पॉजिटिव एनर्जी का एहसास होगा, जिससे आपकी बॉडी दिनभर चुस्त दुरुस्त रहेगी।
स्क्रीन टाइम कम करें
आजकल ज्यादातर लोग फोन में लगे रहते हैं जिसका सबसे ज्यादा असर उनकी आंखों पर होता है। इससे उनकी आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। ऐसे में रात में सोने से पहले फोन का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें, नहीं तो इससे आंखों की रोशनी और ज्यादा प्रभावित हो सकती है।
सुबह उठते ही फोन न देखें
बदलती लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोगों की आदत बन गई है कि वो सुबह उठते ही अपने फोन को देखते हैं, जो कि बहुत गलत आदत है। सुबह उठते ही फोन देखने की जगह आप एक्सरसाइज या मेडिटेशन करें। इससे आपकी बॉडी तो स्वस्थ रहेगी ही। साथ ही आपका दिमाग भी शांत होगा।
काम टालने की आदत
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो हर बात को कल पर टालते हैं यानी अपना काम समय पर नहीं करते, जिससे उनका कोई काम पूरा नहीं होता। आज के कॉम्पिटिशन के दौर में अगर आप अपने हर काम को कल पर टालेंगे तो इससे आप पीछे रह जाएंगे। इससे आपको जीवन में सफलता नहीं मिलेगी और आपकी ये आदत आप को हर चीज में नीचे के और लेकर जाएगी।
मल्टी टास्किंग
कभी कभार कुछ चीजों में मल्टी टास्किंग होना अच्छा होता है। लेकिन कुछ-कुछ परिस्थितियों में ये आपके लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल मल्टी टास्किंग से काम प्रभावित होता है। साथ ही काम में क्वालिटी के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी भी नहीं बढ़ती।
ये भी पढ़ें- Chanakya Neeti: तरक्की पाने के लिए फॉलो करें चाणक्य की ये 5 बातें, कभी नहीं पड़ेंगे मुश्किलों में
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
10 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
12 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
13 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
15 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
15 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
16 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
17 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
18 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines