लाल..पीली..गुलाबी नहीं सफेद ही क्यों होती है होटल्स में चादर, वजह जान रह जाएंगे हैरान

white bedsheets Benefits: होटल से लेकर ट्रेन में सफेद चादर का ही इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक की कम्बल का रंग भी सफेद ही होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा हैं कि केवल सफेद रंग ही क्यों? सफेद की जगह लाल, पीला या फिर नीले रंग की भी चादर तो बिछाई जा सकती थी।

White bedsheets Benefits
विज्ञापन

आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे कि होटलों से लेकर ट्रेनों में सफेद चादर ही क्यों बिछाई जाती है। इसके अलावा ये भी बताएंगे कि क्या इस कल्चर की शुरुआत भारत में हुई थी या ये वेस्टर्न कल्चर है।

विज्ञापन

होटल में क्यों बिछाई जाती है सफेद चादर?

बता दें कि सफेद रंग को देखते ही तनाव दूर होता है। इस रंग को देखने के बाद मन शांत होता है और दिल को रिलैक्स फील होता है। जब भी हम होटलों के रूम में जाते हैं तो वहां सफेद रंग देखकर पॉजिटिव वाइब्स आती है। इसी वजह से होटल और ट्रेन में सफेद रंग को देखकर व्यक्ति को रिलेक्स फील होता है और अच्छी नींद आती है।

विज्ञापन

इसके अलावा सफेद चादर पर हर दाग-धब्बे साफ दिखाई देता है। जब भी हम किसी होटल में जाते हैं तो वहां सबसे पहले ये देखते हैं कि वहां साफ-सफाई हैं या नहीं। अगर वहां गंदगी होती है तो फिर दोबारा हम वहां नहीं जाते और सफेद चादर देखकर ये साफ पता चल जाता है कि वहां साफ-सफाई हैं या नहीं। इससे होटल वालों की रेपुटेशन बनी रहती है और उनकी कमाई में इजाफा होता है।

क्या ये वेस्टर्न कल्चर की देन है?

आपको बता दें होटलों में सफेद चादर का इस्तेमाल सबसे पहले वेस्टर्न में किया गया था। इसका मतलब ये हैं कि ये वेस्टर्न कल्चर की देन है, जिसे धीरे-धीरे अब ज्यादातर देशों में फॉलो किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ