Gulan Jamun Recipe: गुलाब जामुन एक क्लासिक इंडियन स्वीट है जिसे पनीर और सूजी के साथ ही कुछ सिंपल इंग्रीडिएंट्स के साथ बनाया जा सकता है. दिवाली का त्योहार हो तो गुलाब जामुन खाने का मन करता ही है. लेकिन, बाजार से खरीदे गए गुलाब जामुन से कई गुना टेस्टी होते हैं घर पर बनाए जाने वाले गुलाब जामुन. घर में गुलाब जामुन अपनी मर्जी से जितने चाहे उतने बनाए जा सकते हैं, इनकी मिठास कंट्रोल की जा सकती है और अपनी पसंद के हिसाब से कुछ भी कम या ज्यादा किया जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए घर पर कैसे तैयार करें मुलायम गुलाब जामुन.
यह भी पढ़ें- इस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई, खाने वाले तारीफ करते नहीं थकेंगे
गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी
सामग्री
मैदा – 2 कप
सूजी – 200 ग्राम
कसा हुआ पनीर – 600 ग्राम
बेकिंग पाउडर – डेढ़ कप
बेकिंग सोडा – डेढ़ कप
तेल – तलने के लिए
पानी – 2 लीटर
चीनी – 3 कप
पिसा हुआ इलायची
गुलाब जामुन बनाने की विधि
- सबसे पहले पानी में चीनी डालकर उबालने के लिए रख दें.
- इस पानी में इलायची को घिसकर डालें और फिर आंच बंद कर दें.
- अब एक बाउल में मैदा, पनीर, सूजी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को लेकर मिक्स कर लें.
- इस मिश्रण में चाशनी डालकर आटा गूंथ लें.
- जब आटा गुंथ लें तो इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बना लें.
- इन बॉल्स को सॉफ्ट और मुलायम बनाएं और फिर गर्म तेल में तलने के लिए डाल दें.
- जब गुलाब जामुन गोल्डन ब्राउन होकर पक जाएं तो उन्हें आंच से उतार लें.
- इन गोल्डन बॉल्स को तैयार की गई गर्म चाशनी में डालें और 1-2 मिनट तक चाशनी में डालकर हिलाएं. इससे गुलाब जामुन चाशनी को सोख लेंगे. इन्हें चाशनी में आधा घंटा रखे रहने देने के बाद खाने के लिए सर्व करें.
आइस्क्रीम के साथ करें एंजॉय
गुलाब जामुन को आइस्क्रीम के साथ भी खाया जा सकता है. आइस्क्रीम के साथ गर्म गुलाब जामुन खासतौर से अच्छे लगते हैं. इस कोल्ड-हॉट फ्यूजन को आप भी ट्राई कर सकते हैं. ज्यादातर लोगों को वनीला आइसक्रीम, केसर पिस्ता आइस्क्रीम और बटरस्कॉच आइसक्रीम अच्छी लगती है.
इन बातों का रखें ध्यान
- गुलाब जामुन बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप गुलाब जामुन का आटा लगाते समय बहुत ज्यादा ना गूंथें, इससे क्रैक्स आ सकते हैं.
- गुलाब जामुन को तलते समय इन्हें मध्यम आंच पर पकाएं. इससे गुलाब जामुन एकदम से जलता नहीं है.
- चाशनी में गुलाब जामुन को डालते समय ध्यान रखें कि चाशनी बहुत ज्यादा गर्म ना हो, यह हल्की गर्म होनी चाहिए जिससे गुलाब जामुन सारी चाशनी सोख सके.
- गुलाब जामुन की चाशनी में केसर के छल्ले भी डाले जा सकते हैं. रिचनेस के लिए गुलाबजल की कुछ बूंदे भी डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें – घर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप, बार-बार खाने का करने लगेगा दिल
संबंधित खबरें
नाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
2 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
4 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
4 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
5 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
6 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
7 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
9 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
23 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 day agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines