Best Fruit For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। इन मरीजों को कई अन्य बीमारियों का खतरा भी ज्यादा रहता है। ऐसे में उन्हें फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इसके साथ ही खाने में फल और सब्जियां जरूर होनी चाहिए। इस दौरान डायबिटीज के मरीजों को कौन से फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए, ये पता होना बहुत जरूरी है।
बता दें कि कुछ फल ऐसे होते हैं। इन्हें खाने से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डॉक्टर इन्हें हाई फाइबर और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल खाने की सलाह देते हैं। सर्दियों का मौसम आते ही कई तरह के फल भी आते है, जिसमें से एक अमरूद भी है। अमरूद एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप हर रोज 1 अमरूद खाते हैं तो इसके एक नहीं बल्कि कई फायदे हो सकते हैं। खास कर के डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद ही नहीं बल्कि उसके पत्ते भी फायदेमंद होते हैं।
डायबिटीज में रामबाण है अमरूद
न्यूट्रिशन का मानना है कि अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 12 से 24 के बीच होता है, जो काफी कम है। अमरूद में ऐसे कई विटामिन पाए जाते हैं जो शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, लाइकोपीन और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप हर रोज अमरूद खाते हैं, तो आपका वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही शरीर में इन्सुलिन रेजिस्टेंस अच्छा होता है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में 21 दिन तक लगातार खाएं दो उबले अंडे, बॉडी रहेगी हेल्दी और फिट
कब खाना चाहिए अमरूद?
डायबिटीज के मरीज दिन भर में 1 से 2 अमरूद खा सकते हैं। इसे सुबह खाली पेट नाश्ते में खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इससे आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहते हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही सुबह खाली पेट अमरूद खाने से पेट और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी दूर रहती है। साथ ही इससे कब्ज में आराम मिलता है। अमरूद खाने से मोटापा भी कम होता है और ये आपकी स्किन के लिए भी बेहतर होता है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
36 mins agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
13 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
13 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
13 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
15 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
16 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
16 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
17 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
20 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines