---विज्ञापन---

Best Fruit For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है ये फल, मिलते हैं कमाल के फायदे  

Best Fruit For Diabetes: अगर आपको भी डायबिटीज है तो इस दौरान खाने-पीने का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, खासकर के सर्दियों में। इसके लिए आप हर रोज खाली पेट अमरूद का सेवन कर सकते है, ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।  

---विज्ञापन---

Best Fruit For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। इन मरीजों को कई अन्य बीमारियों का खतरा भी ज्यादा रहता है। ऐसे में उन्हें फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इसके साथ ही खाने में फल और सब्जियां जरूर होनी चाहिए। इस दौरान डायबिटीज के मरीजों को कौन से फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए, ये पता होना बहुत जरूरी है।

बता दें कि कुछ फल ऐसे होते हैं। इन्‍हें खाने से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डॉक्टर इन्हें हाई फाइबर और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल खाने की सलाह देते हैं। सर्दियों का मौसम आते ही कई तरह के फल भी आते है, जिसमें से एक अमरूद भी है। अमरूद एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप हर रोज 1 अमरूद खाते हैं तो इसके एक नहीं बल्कि कई फायदे हो सकते हैं। खास कर के डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद ही नहीं बल्कि उसके पत्ते भी फायदेमंद होते हैं।

---विज्ञापन---

डायबिटीज में रामबाण है अमरूद

न्यूट्रिशन का मानना है कि अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 12 से 24 के बीच होता है, जो काफी कम है। अमरूद में ऐसे कई विटामिन पाए जाते हैं जो शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, लाइकोपीन और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप हर रोज अमरूद खाते हैं, तो आपका वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही शरीर में इन्सुलिन रेजिस्टेंस अच्छा होता है।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में 21 दिन तक लगातार खाएं दो उबले अंडे, बॉडी रहेगी हेल्दी और फिट

---विज्ञापन---

कब खाना चाहिए अमरूद?

डायबिटीज के मरीज दिन भर में 1 से 2 अमरूद खा सकते हैं। इसे सुबह खाली पेट नाश्ते में खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इससे आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहते हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही सुबह खाली पेट अमरूद खाने से पेट और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी दूर रहती है। साथ ही इससे कब्ज में आराम मिलता है। अमरूद खाने से मोटापा भी कम होता है और ये आपकी स्किन के लिए भी बेहतर होता है।

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या? 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 24, 2024 09:48 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola