Grey and Diamond Divorce: शादी करना जितना आसान है उसे निभाना उतना ही मुश्किल है। आजकल हर छोटी-छोटी बात पर पति पत्नी आपस में लड़ने झगड़ने लगते हैं, कई बार तो लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि कपल्स तलाक ले लेते हैं। आपने आम तलाक के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी ग्रे और डायमंड डिवोर्स के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपको इन दोनों के बारे में बताएंगे।
इन दिनों अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक को लेकर काफी खबरें चल रही हैं। कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लाइक किया जो ग्रे डिवोर्स के ऊपर था। जिसके बाद से ये शब्द काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। आइए जानते हैं ग्रे डिवोर्स है क्या।
Grey Divorce क्या है?
ग्रे डिवोर्स में तलाक शादी के कई सालों बाद लिया जाता है। इस तलाक में दोनों पार्टनर की उम्र करीब 40-50 साल होती है। ग्रे डिवोर्स को अक्सर बालों के सफेद होने से जोड़ा जाता है। वैसे तो ये तलाक पश्चिमी देशों में ज्यादा देखा जाता है लेकिन आजकल भारत में भी ये तलाक देखा जा रहा है। इसे सिल्वर स्प्लिटर्स के नाम से भी जाना जाता है।
Divorce Diamond क्या है?
वहीं दूसरी ओर डिवोर्स डायमंड भी काफी ज्यादा चर्चे में है। इसमें कपल्स एक दूसरे को तलाक देते समय अंगूठी पहनाते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि शादी के समय पार्टनर एक दूसरे को रिंग पहनाते हैं लेकिन अब डायमंड डिवोर्स का नया ट्रेंड आ गया है जिसमें लोग तलाक के समय अंगूठी पहनाते हैं। कुछ समय पहले अभिनेत्री एमिली रताजकोस्की ने ये तलाक लिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि किसी भी महिला को उसे दी हुई डायमंड रिंग इसलिए नहीं पहननी चाहिए क्योंकि वो किसी शख्स से अलग हो रही है। ये तलाक होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, पार्टनर के बीच प्यार और केयर न होना, एक दूसरे को सम्मान न देना आदि।
ये भी पढ़ें- क्या आपका भी है कोई कन्वीनियंस क्रश? डेटिंग की दुनिया में नया शब्द हुआ वायरल
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
9 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
13 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
13 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
14 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
16 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
17 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
18 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
20 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines