Convenience Crush: क्या आपके पास भी कोई ऐसा दोस्त है जिसे हर दूसरे इंसान पर क्रश आ जाता है? अक्सर हम सभी के पास एक ऐसा दोस्त होता है जिसे शादी, जिम, कॉलेज या जहां भी वो जाता है उसे वहां किसी न किसी पर क्रश आ जाता है। क्रश अक्सर बदलते रहते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन पर क्रश होना बंद ही नहीं हो पाता है। ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि आप इनसे प्यार करते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि आप इन्हें हर रोज देखते हैं।
कन्वीनियंस क्रश क्या है?
इन दिनों इंटरनेट पर एक शब्द काफी वायरल हो रहा है जो है कन्वीनियंस क्रश। ये एक ऐसे व्यक्ति पर क्रश आना है जिसे आप हर रोज देखते हैं। मेंटल हेल्थ और रिलेशनशिप एक्सपर्ट आश्मीन मुंजाल ने इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू देते हुए बताया कि मॉर्डन डेटिंग में ये एक नया शब्द है जिसमें व्यक्ति को ऐसे व्यक्ति के लिए फिलिंग आती है जिनसे वो हर रोज या ज्यादातर मिलते हैं। वो बताती हैं कि अक्सर जब हमें किसी पर क्रश आता है तो वो हमें आकर्षित लगता है लेकिन कन्वीनियंस क्रश में ऐसा नहीं है। यहां सामने वाले व्यक्ति पर हमें अपने सुविधानुसार क्रश आता है।
आपके अंदर इनके लिए ज्यादा गहरी फिलिंग नहीं होती है लेकिन कहीं न कहीं आप इनके लिए महसूस करने लगते हैं क्योंकि आप इनके साथ वक्त बिता रहे होते हैं।