Green Tea Vs Milk Tea: फिट रहने के लिए लोग दूध वाली चाय को छोड़ ग्रीन टी पीना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ग्रीन टी उनके लिए ज्यादा फायदेमंद है। वहीं, सवाल ये भी उठता है कि क्या सच में ग्रीन टी दूध वाली चाय से बेहतर है? कई लोग सोचते हैं कि ग्रीन टी आपके वजन को कम करने में मदद करती है और दूध वाली चाय आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है और आपकी स्किन को काला कर देती है। बता दें कि ये सच नहीं है, क्योंकि दोनों ही चाय को एक ही तरीके से बनाया जाता है। फर्क ये होता है कि ग्रीन टी थोड़ी कम प्रोसेस होती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है। वहीं अगर आप ज्यादा मात्रा में किसी भी चाय को पीते हैं, तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार ये पेट में गैस बनाती है और स्किन को ड्राइ करती है। इसकी जगह पर आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को चुन सकते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉ. बिमल छाजेड़ बताते हैं कि ग्रीन टी पीना काफी लोगों पसंद होता है। इसे पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। वहीं चाय आपको हार्ट की बीमारी से बचाने में मदद कर सकती है। इससे आप हार्ट की बीमारियों से बचे रह सकते हैं। वहीं, ग्रीन टी पीने से वजन को कंट्रोल रखने में भी मदद मिल सकती है।
दूध वाली
दूध मिलाने से इसका तीखा, कसैला स्वाद काफी हद तक कम हो जाता है। इस तरह की चाय टेस्टी होती है और लगभग सभी चाय पीने वाले लोग इसे पसंद करते हैं। इसे आर हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें अदरक , इलायची , दालचीनी , लौंग , तुलसी के पत्ते, पुदीने के पत्ते या कुछ जड़ी-बूटियों के स्वाद वाली चाय पी सकते हैं। इससे चाय का स्वाद और बढ़ जाता है और शरीर हेल्दी भी रहता है।
ये भी पढ़ें- क्या आपको भी महीने में दो बार आते हैं पीरियड्स? जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
ग्रीन टी
अगर आप सही मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करते हैं, इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं ग्रीन टीमें ईजीसीजी (एपिगैलोकैटेचिन गैलेट) कंपाउंड होते हैं, जो ब्लड वेसल्स की परत को बनाए रखते हैं और तनाव और चिंता को कम करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट के बेहतर अब्सॉर्प्शन के लिए ग्रीन टी में कभी भी दूध न मिलाएं। मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और मेटाबॉलिज्म में सुधार करते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन 3 मसालों को करें डाइट में शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
11 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
12 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
13 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
14 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
16 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
16 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
16 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
19 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines