How to Make Curd From Green Chillies: दही भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है और इसे लोग हर मौसम में पसंद करते हैं. चाहे सर्दी हो या गर्मी, दही न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. यह पेट को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है. आजकल लोगों के बीच दूध में हरी मिर्च डालकर दही जमाने का नया ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो गया है. हरी मिर्च दही जमाने की प्रक्रिया को तेज करती है और इसे नेचुरल तरीके से तैयार करने में मदद करती है. घर पर ताजा और नेचुरल दही बनाना अब और भी आसान हो गया है. आप सिर्फ कुछ आसान तरीकों से अपने रोजाना खाने में हेल्दी और पौष्टिक दही शामिल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि आप आसान से हरी मिर्च की मदद से कैसे दही को जमा सकते हैं.
हरी मिर्च से दही क्यों जम जाता है? वैज्ञानिक वजह | Why does green chilli curdle?
दही को जमाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी. जैसे कि-
- ताजा दूध – 1 लीटर
- हरी मिर्च – 1–2 (छोटी और बिना बीज वाली)
- दही का खट्टा (स्टार्टर) – 2–3 बड़े चम्मच
इस आसान तरह से जमाएं दही
दही जमाने के लिए आप सबसे पहले ताजा दूध को एक बर्तन में डालकर अच्छे से उबाल लें. उबालने के बाद दूध को हल्का गुनगुना होने तक ठंडा होने दें (लगभग 40–45 डिग्री सेल्सियस). हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अगर आप हल्का तीखा स्वाद चाहते हैं तो बीज निकाल दें. या अगर आप चाहें तो साबुत हरी मिर्च भी डाल सकते हैं. अब गुनगुने दूध में हरी मिर्च के टुकड़े डालें और हल्का सा मिलाएं. इसके बाद आप 2–3 बड़े चम्मच ताजा दही (स्टार्टर) डालें और अच्छे से मिला लें. बर्तन को ढक दें और इसे 6–8 घंटे के लिए किसी गर्म स्थान पर रख दें. सर्दियों में यह समय 4–6 घंटे और गर्मियों में 3–4 घंटे तक हो सकता है. समय के बाद दही जम जाएगा. हल्का सा हिलाकर देखें कि दही गाढ़ा और स्मूद है. दही जमने के बाद आप हरी मिर्च निकाल के फेक दें. बस इन आसान तरीकों से आपका दही जम जाएगा.
दही जमाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलों
- दही जमाने के लिए दूध पूरी तरह से ताजा और फुल क्रीम का होना बेहतर है.
- ढककर रखने से दही जल्दी जमता है और उसका स्वाद बेहतर होता है.
- हरी मिर्च दही को जल्दी जमाने में मदद करती है और हल्का तीखा स्वाद देती है.
ये भी पढे़ं- केमिकल डाई से बना लें दूरी, घर पर आसानी से रेडी करें नेचुरल Hair Dye; झटपट काले होंगे सफेद बाल
संबंधित खबरें
Meethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 hr agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
16 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
17 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
21 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
21 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
22 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
23 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
1 day agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
1 day ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines