Govardhan Bhog Recipe: गोवर्धन पूजा का दिन हर किसी के लिए बेहद खास और पावन होता है. यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को भी दर्शाता है. इस दिन भक्तजन पूरे श्रद्धा भाव से भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना करते हैं, घरों में सुंदर रंगोली सजाई जाती है और भक्ति गीतों की गूंज हर कोने
को पवित्र कर देती है. भगवान को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोग बनाए जाते हैं, जो न केवल हमारी भक्ति का प्रतीक होते हैं, बल्कि परिवार और समाज के बीच प्रेम और एकता का भी संदेश देते हैं. अगर आप भी इस शुभ अवसर पर भगवान को खुश करने के लिए कुछ टेस्टी और पारंपरिक व्यंजन बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं दो खास रेसिपी कढ़ी चावल और मीठे गुलगुले, जो भोग के लिए एकदम उपयुक्त हैं.
भोग रेस्पी | Bhog Recipe
कढ़ी चावल
सामग्री
- बेसन – 1 कप
- दही (खट्टा) – 2 कप
- हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच
- मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- हींग – 1 चुटकी
- मेथी दाना – 1/2 छोटा चम्मच
- राई (सरसों) – 1/2 छोटा चम्मच
- करी पत्ता – 8–10 पत्ते
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
- तेल – 2 टेबल स्पून
- पानी – लगभग 4 कप
ये भी पढ़ें- Govardhan Puja: पहली बार कर रहे हैं गोवर्धन पूजा? इस तरह बनाएं भगवान की प्रतिमा
कढ़ी बनाने की विधि
कढ़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले बेसन और दही को अच्छे से फेंटकर एकसार करें. इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक और 4 कप पानी मिलाएं. घोल को एकसार और पतला रखें. कढ़ी के घोल को एक गहरे बर्तन में डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. अब इसे लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें. 15–20 मिनट तक पकाएं जब तक कढ़ी गाढ़ी न हो जाए. एक छोटे पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, मेथी, हींग, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें. जब राई चटकने लगे तो यह तड़का तैयार कढ़ी में डाल दें.
मीठे गुलगुले
सामग्री
- गेहूं का आटा – 1 कप
- गुड़ – 3/4 कप (कद्दूकस किया हुआ या छोटा टुकड़ा)
- सौंफ – 1 छोटा चम्मच
- इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
- पानी – 1/2 कप
- घी या तेल – तलने के लिए
गुलगुले बनाने की विधि
गुलगुले बनाने के लिए आप सबसे पहले तो गुड़ को गुनगुने पानी में घोलें और छान लें ताकि कोई गंदगी न रह जाए.
अब गेहूं के आटे में गुड़ का पानी डालें और धीरे-धीरे मिलाकर गाढ़ा बैटर (पकोड़े जैसा) बनाएं. इसमें सौंफ और इलायची डालें.
कढ़ाही में घी या तेल गरम करें. अब चमचे या हाथ से छोटे-छोटे बॉल्स जैसे गुलगुले बनाकर गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
ये भी पढ़ें-Govardhan Puja: मथुरा और वृंदावन जाकर सिर्फ गोवर्धन भगवान के नहीं, इन मंदिरों के भी करें दर्शन
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
14 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
15 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
19 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
19 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
20 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
21 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
23 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines