Govardhan Bhog Recipe: गोवर्धन पूजा का दिन हर किसी के लिए बेहद खास और पावन होता है. यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को भी दर्शाता है. इस दिन भक्तजन पूरे श्रद्धा भाव से भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना करते हैं, घरों में सुंदर रंगोली सजाई जाती है और भक्ति गीतों की गूंज हर कोने
को पवित्र कर देती है. भगवान को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोग बनाए जाते हैं, जो न केवल हमारी भक्ति का प्रतीक होते हैं, बल्कि परिवार और समाज के बीच प्रेम और एकता का भी संदेश देते हैं. अगर आप भी इस शुभ अवसर पर भगवान को खुश करने के लिए कुछ टेस्टी और पारंपरिक व्यंजन बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं दो खास रेसिपी कढ़ी चावल और मीठे गुलगुले, जो भोग के लिए एकदम उपयुक्त हैं.
कढ़ी बनाने की विधि
कढ़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले बेसन और दही को अच्छे से फेंटकर एकसार करें. इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक और 4 कप पानी मिलाएं. घोल को एकसार और पतला रखें. कढ़ी के घोल को एक गहरे बर्तन में डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. अब इसे लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें. 15–20 मिनट तक पकाएं जब तक कढ़ी गाढ़ी न हो जाए. एक छोटे पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, मेथी, हींग, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें. जब राई चटकने लगे तो यह तड़का तैयार कढ़ी में डाल दें.
मीठे गुलगुले
सामग्री
- गेहूं का आटा – 1 कप
- गुड़ – 3/4 कप (कद्दूकस किया हुआ या छोटा टुकड़ा)
- सौंफ – 1 छोटा चम्मच
- इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
- पानी – 1/2 कप
- घी या तेल – तलने के लिए
गुलगुले बनाने की विधि
गुलगुले बनाने के लिए आप सबसे पहले तो गुड़ को गुनगुने पानी में घोलें और छान लें ताकि कोई गंदगी न रह जाए.
अब गेहूं के आटे में गुड़ का पानी डालें और धीरे-धीरे मिलाकर गाढ़ा बैटर (पकोड़े जैसा) बनाएं. इसमें सौंफ और इलायची डालें.
कढ़ाही में घी या तेल गरम करें. अब चमचे या हाथ से छोटे-छोटे बॉल्स जैसे गुलगुले बनाकर गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.