व्हाइट शर्ट या टी-शर्ट पहनने में काफी अच्छा लगता है, व्हाइट रंग के कपड़े में लुक काफी अच्छा निखर के आता है, लेकिन सबसे मुश्किल काम इन्हें साफ रखना होता है. कई बार लोग व्हाइट कपड़े इसलिए नहीं खरीदते हैं, क्योंकि वह जल्दी गंदा हो जाता है और अगर किसी कारण उसमें दाग लग जाए, तो वह साफ नहीं होता है. खासतौर पर ऑफिस जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है, क्योंकि काम करते समय अक्सर उनकी व्हाइट शर्ट पर पेन चल जाता है, जिससे निशान साफ दिखाई देने लगता है. ऐसे में उस निशान को हटाना काफी मुश्किल हो जाता है और कई लोग ऐसे भी होते हैं, कि ऐसे शर्ट को पहनना ही छोड़ देते हैं. लेकिन अगर कुछ आसान टिप्स अपनाया जाए, तो आप अपनी शर्ट पर से पेन के निशान को हटा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अलमारी से आती है सीलन की बदबू तो ये 5 दमदार हैक्स आ सकते हैं काम, आजमाकर देखें
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बताया गया आसान उपाय
सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होती रहती है, जो कई बार काफी मजेदार होता है, तो कुछ वीडियो में ऐसे टिप्स बताए जाते हैं, जो काफी काम के होते हैं. सफेद शर्ट पर से पेन का निशान हटाने को लेकर भी एक वीडियो सामने आई, जिसमें एक क्रिएटर शशांक आल्शी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस निशान को हटाने की ट्रिक बताते हैं. वह अपनी वीडियो में दिखाते हैं, कैसे एक छोटे से ट्रिक से आप पेन के ताजे से पुराने निशान को आसानी से हटा सकते हैं.
कैसे हटेगा पेन का दाग
अगर आपके भी सफेद शर्ट में पेन का जिद्दी दाग लग गया है, तो आपको बस अल्कोहल बेस्ड डियोड्रेंट या हैंड सैनिटाइजर की जरूरत होगी. वीडियो में क्रिएटर शशांक आल्शी बताते हैं कि सबसे पहले एक कॉटन बॉल यानी रूई का टुकड़ा लें. अब उसे रूई को अल्कोहल बेस्ड डियोड्रेंट या हैंड सैनिटाइजर में अच्छी तरह भिगो लें और उस जगह पर हल्के हाथों से दबाएं जहां पेन का निशान लगा हुआ है. हल्के हाथों से धीरे-धीरे रगड़ने से कपड़े से पेन का दाग हटने लगेगा और कॉटन जल्दी उस दाग को वहां से गायब कर देगा. अगर दाग जल्दी नहीं हट रहा है, तो 2-3 बार ऐसा कर सकते हैं.
देखें पूरी वीडियो:
साफ पानी से धोएं
जब रूई से दाग बहुत हल्का हो जाए, तो अब बस आपको साफ पानी से उस कपड़े को धोना है. ऐसा करने से बचा हुआ हल्का दाग भी हट जाएगा और आपकी शर्ट पूरा तरह साफ और चमकदार हो जाएगा. वीडियो में बताया गया कि करीब 8 घंटे पुराने दाग पर भी यह ट्रिक काम कर सकती है.
यह भी पढ़ें: बेड-सोफा के नीचे जम गई है धूल तो बिना खिसकाए इस तरह करें सफाई, निकल जाएगी
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
28 mins agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 hr agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 hr agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
3 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
4 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
5 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
7 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
23 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
23 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines