Newborn Baby ko Kaise Sulayein: घर में छोटे बच्चे का आने से घर की रौनक बढ़ जाती है. बच्चे को हंसाने के लिए पूरा घर लगा रहता है. नवजात शिशुओं (Newborn Baby Caring Tips) की अच्छे से देखभाल करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इस दौरान एक जरा सी चूक उनकी जान पर खतरा बन सकती है. सबसे ज्यादा खतरा उस वक्त होता है, जब माता-पिता बच्चे को सुलाते (Sleep Safety) हैं, इस दौरान हल्की से लापरवाही और जानकारी की कमी उस बच्चे की मौत का कारण बन सकती है. इसलिए हम आपको इस स्टोरी में 2 ऐसे पोजिशन के बारे में बताएंगे, जो बच्चों के लिए सबसे बड़ा खतरा है.
किन गलतियों के कारण नींद में हो सकती है बच्चे की मौत?
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कई बार देखा गया है कि नए माता-पिता अपने छोटे बच्चे को अपने बीच में कंबल के अंदर सुलाते हैं. इस एक गलती के कारण अक्सर बच्चों की दम घुटने ने से मौत हो जाती है. विज्ञान की भाषा में इस तरह की अचानक मौत को सडन इन्फेंट डेथ सिंड्रोम (SIDS) कहा जाता है.
गलत पोजिशन से हो सकती है मौत
इसके अलावा माता-पिता को डॉक्टर से इस बात की सलाह जरूर लेनी चाहिए कि बच्चों को किस पोजिशन में सुलाया जाए और किन चीजों का ख्याल रखा जाए. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नए माता-पिता को अपने बच्चे को हमेशा पीठ के बल पर ही सुलाना चाहिए. वहीं, अगर कोई प्रोन यानि कि पेट के बल या साइड पोजिशन में सुलाता है, तो इस स्थिति में SIDS यानी सडन इन्फेंट डेथ का जोखिम ज्यादा बना रहता है.
इन चीजों का भी रखें ख्याल
- इसके अलावा आप को बच्चों को सुलाने से जुड़ी कुछ चीजों को ख्याल रखना चाहिए, यह उनकी नींद और सेहत के लिए काफी जरूरी है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, बेबी को हमेशा सख्त और सपाट सतह पर सुलाना ही चाहिए. सॉफ्ट गद्दे, सोफा आदि बच्चे के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं होती हैं.
- इसके साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि बच्चे जब सो रहा हो, उसके आसपास किसी तरह के खिलौने, तकिये और खासतौर पर फोन न रखा हो. यह चीजें एक्सिडेंटल डेथ की वजह बन सकती हैं.
- अक्सर घरों में माता-पिता बच्चे को ठंड से बचाने व गर्म रखने के लिए ओवरलेयरिंग करते हैं, जिसे रोकना बहुत जरूरी है. इसमें जरूरत से ज्यादा कपड़ें पहना देना, कंबल ओढ़ा देना आदि शामिल हैं. इससे बच्चे को बहुत दिक्कत होती है और उन्हें हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
7 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
8 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
9 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
9 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
11 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
11 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines