South Indian Breakfast: गोली भजे को मैंगलोर बजे के नाम से भी जाना जाता है. यह कर्नाटक के तटीय इलाकों में खाए जाने वाला लोकप्रिय आइटम है. ये उत्तर भारत में बनने वाले पकौड़ों से बेहद अलग होता है लेकिन खाने में बेहद स्वादिष्ट है. रोज-रोज वही पुराना नाश्ता खाकर थक गए हैं और साउथ इंडियन नाश्ते के नाम पर सिर्फ डोसा या इडली ही खाते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए ही है. आप भी नाश्ते में कुछ हटकर बनाकर खाना चाहते हैं तो इस साउथ इंडियन डिश को बना सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान भी है.
गोली भजे बनाने की रेसिपी
सामग्री
मैदा – 2 कप
खट्टा दही – एक कप
बारीक कटी हरी मिर्च – 2 से 3
बारीक कटा अदरक – 1 इंच टुकड़ा
कढ़ी पत्ता -8 से 10 बारीक कटे हुए
खाने वाला सोडा – आधा चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
बारीक कटा नारियल – 2 बड़े चम्मच
चीनी – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले गोली भजे का बैटर तैयार करें. इसके लिए एक बर्तन में मैदा, नमक, चीनी और जीरा डालें. अब इसमें खट्टा दही डालें और अच्छे से मिलाएं.
- इस मिश्रण में मसाले डाल लें. हरी कटी मिर्च. अदरक, कढ़ी पत्ता और नारियल के टुकड़े डालकर मिक्सर कर लें.
- बैटर को इडली के घोल की तरह बनाएं. इसे 2 से 3 मिनट तक अच्छे से हिला लें.
- अब बेकिंग सोडा डालकर 30 मिनट के लिए अलग ढककर छोड़ दें. इससे बैटर अच्छे से फूल जाएगा और सॉफ्ट हो जाएगा.
- अब आंच पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें तेल डाल लें. तेल जब हल्का गरम होने लगे तो हाथों में पानी लगाकर बैटर के छोटे-छोटे गोले बनाकर तेल में डाल लें.
- जब गोली भजे पककर गोल्डन हो जाएं तो उन्हें कढ़ाई से निकाल लें.
गर्म-गर्म गोली भजे नारियल या धनिया की चटनी के साथ सर्व करें और सभी के साथ मिलकर खाएं.
यह भी पढ़ें – कब्ज से परेशान रहते हैं तो बनाकर खाएं यह नाश्ता, पेट साफ होने में नहीं लगेगी देर
संबंधित खबरें
दिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
46 mins agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
2 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
4 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
6 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
20 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines