Golden Bleach Step By Step: पार्लर जाकर फेशियल या ब्लीच करवाना काफी महंगा पड़ता है. एक-दो चीजें करवाने में ही बिल बहुत ज्यादा बैठ जाता है. हालांकि, गोल्ड ब्लीच पार्लर में करवाने पर और ज्यादा महंगा पड़ सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे घर पर भी आसान तरीके से किया जा सकता है. बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए, क्योंकि कुछ सामग्रियों की मदद से गोल्ड ब्लीच आसानी से की जा सकती है. सही तरीका अपनाने से स्किन को नुकसान नहीं होगा और चेहरा नेचुरल ग्लो करेगा. हालांकि, चेहरे के अनचाहे बाल हल्के दिखते हैं और स्किन ब्राइट लगती है. यहां जानिए घर पर गोल्ड ब्लीच करने का आसान तरीका क्या है.
इसे भी पढ़ें- चेहरा दाग-धब्बों से साफ करना चाहते हैं? अपनाएं ये आसान नेचुरल उपाय
गोल्ड ब्लीच क्या होती है?
गोल्ड ब्लीच एक तरह का स्किन केयर ट्रीटमेंट है. इसमें हल्के ब्लीचिंग एजेंट के साथ गोल्ड एक्टिव मौजूद होते हैं. यह चेहरे के बालों के रंग को हल्का करने का काम करते हैं.
घर पर गोल्ड ब्लीच कैसे करें?
- सबसे पहले चेहरे की सफाई करना जरूरी है. इसके लिए आप फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे चेहरे की और तेल हट जाता है और ब्लीच का असर ज्यादा होता है.
- अब चेहरे से पानी साफ करें और टोनर या गुलाब जल लगाकर स्किन को शांत करें. इस दौरान ब्लीच की चीजें मिक्स करें.
- एक बाउल में गोल्ड ब्लीच क्रीम लें और फिर इसमें एक्टिवेटर मिलाएं. इन चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और एक्टिवेटर ज्यादा इस्तेमाल ना करें.
- ब्रश या उंगलियों की मदद से ब्लीच को पूरे चेहरे पर लगाएं. इस दौरान आपको आंखों और होंठ के आसपास का हिस्सा बचाना है.
- इस मास्क को लगभग 15 मिनट तक लगाएं और गीले कॉटन या पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें.
- इसके बाद में एलोवेरा जेल या हल्का मॉइश्चराइजर चेहरे पर जरूर लगाएं.
गोल्ड ग्लो पैक घर पर कैसे बनाएं?
अगर केमिकल ब्लीच नहीं करना चाहती हैं तो यह नैचुरल विकल्प ट्राई करें. इससे ना सिर्फ चेहरे की रंगत साफ होगी बल्कि अलग ही ग्लो आएगा. हालांकि, इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी।
सामग्री
- बेसन- 1 चम्मच
- हल्दी- 1 चुटकी
- दही- 1 चम्मच
- शहद- आधा छोटा चम्मच
विधि
- एक बाउल में सभी सामग्रियों को निकालें.
- अब सभी चीजें मिलाकर 15 मिनट लगाएं और चेहरा धो लें.
- इससे स्किन ब्राइट और साफ दिखेगी.
इसे भी पढ़ें- Kitchen Cleaning Tips: काले और जले हुए गैस बर्नर को ऐसे करें साफ, मिनटों में लौटेगी नई जैसी चमक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
11 mins agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
5 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
7 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
8 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
10 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines