Gobhi Paratha Recipe: सुबह का नाश्ता स्वादिष्ट और पौष्टिक हो तो पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहता है. इसलिए लोग अपने नाश्ते पर थोड़ा जोर देते हैं और पोषक तत्व प्लेट में शामिल करते हैं. ऐसे में अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो आज गोभी और पनीर का पराठा ट्राई करें. यह पराठे ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं. गोभी और पनीर का कॉम्बिनेशन शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है और पेट को लंबे समय तक भरा रहता है. बता दें, गोभी में फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. पाचन को दुरुस्त रखते हैं और इम्युनिटी बढ़ते हैं. वहीं, पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों और हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है. इन दोनों का मेल आपके नाश्ते को हेल्दी और टेस्टी बना देता है.
इसे भी पढ़ें- कान के अंदर की गंदगी कैसे निकालें? यहां जानिए किस तरह की जा सकती है कानों की सफाई
गोभी-पनीर पराठे की रेसिपी
सामग्री
- गेहूं का आटा- 2 कप
- गोभी- 1 कप
- पनीर- आधा कप
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च- 2
- अदरक- 1 छोटा चम्मच
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- हरा धनिया- 2 चम्मच
- तेल या घी सेकने के लिए
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा लें और पानी डालकर नरम आटा गूंध लें.
- अब एक दूसरे बाउल में कद्दूकस की हुई गोभी और पनीर डालें.
- इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें बेलकर उसमें तैयार स्टफिंग भरें.
- पराठे को हल्के हाथ से बेलें और तवे पर मध्यम आंच पर सेकें.
- ऊपर से घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं.
- गरमा-गरम गोभी-पनीर पराठे को दही, अचार या हरी चटनी के साथ सर्व करें. चाहें तो ऊपर से मक्खन डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बॉडी डिटॉक्स के लिए बेस्ट है पतंजलि योगपीठ की नेचुरल थेरैपीज, इनकी मदद से बेहतर होगी जिंदगी
संबंधित खबरें
सफेद शर्ट की बगल में पसीने से पड़ गए हैं पीले दाग? घर में ही बेकिंग सोडा और इन चीजों से वापस लाएं चमक
6 mins agoक्या आपने खाई है पानी की रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस देसी रोटी की खासियत और रेसिपी
1 hr agoFacial Hair Removal: गेहूं का आटा सिर्फ रोटी के लिए नहीं! चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
3 hrs agoWorld Teachers' Day: 5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास और खासियत
5 hrs agoपिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
20 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
22 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
22 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
23 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
1 day agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines