Sabudana Momos Recipe: बच्चे से लेकर बूढ़े तक सबको मोमोज खाना पसंद होता है। कुछ लोगों को तो मोमोज इतने पसंद होते हैं कि वो शाम होते ही इन्हें खाने के लिए बाहर निकल जाते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो मैदे के कारण मोमोज नहीं खाते हैं क्योंकि मैदा शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लाए हैं बिना मैदे के मोमोज की रेसिपी।
आपने मैदे और आटे के मोमोज तो जरूर खाए होंगे। लेकिन क्या आपने कभी साबूदाने के मोमोज खाए है? नहीं न, तो ये आर्टिकल है आपके लिए। साबूदाने के मोमोज टेस्टी तो होते ही हैं साथ में ये सेहत के लिए फायदेमंद भी है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
ये भी पढ़ें- मैंगो लड्डू बनाना बेहद आसान, स्वाद में लाजवाब, मिनटों में होंगे तैयार
सामग्री (Sabudana Momos Ingredients)
- साबूदाना
- कॉर्न फ्लोर
- लहसुन
- अदरक
- मशरूम
- गाजर
- प्याज
- सोया सॉस
- नमक (स्वादानुसार)
- ऑयल
साबूदाना के मोमोज की रेसिपी
- साबूदाना के मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को ग्राइंडर में डालकर ग्राइंड कर लें।
- अब साबूदाने के आटे में एक चम्मच कॉर्न फ्लोर डालें और एक डो तैयार कर लें।
- इसके बाद डो को 10 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।
- अब प्याज, मशरूम, और गाजर को बारीक काट ले।
- इसके बाद एक पैन में ऑयल डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
- जब ऑयल गर्म हो जाए तो इसमें लहसुन और कटी हुई सब्जियां डालकर इसे भून लें।
- अब इसमें सोया सॉस, कद्दूकस किया हुआ अदरक और स्वादानुसार नमक डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- मोमोज का मसाला बनकर तैयार है। इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब हम डो की छोटी-छोटी रोटियां बना लेंगे और उसके अंदर तैयार किया हुआ मसाला भर देंगे।
- अब एक जाली वाले बर्तन में हम मोमोज को स्टीम कर लेंगे।
- मोमोज जब पक जाए तो गैस को बंद कर दें और मोमोज को निकाल लें।
- साबूदाने के मोमोज बनकर तैयार हैं। अब इसे आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं- Maggi से भी जल्दी तैयार हो जाएंगे ये Momos! जानें आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
2 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
4 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
5 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
9 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
10 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
12 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines