दीपिका पादुकोण की खूबसूरती और जवां दिखने वाली स्किन का राज सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि एक खास घरेलू नुस्खा भी है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, दीपिका ने अपनी शादी से पहले इस जूस को रोजाना पीया था, जिससे उनकी त्वचा में नैचुरल चमक आई। श्वेता शाह ने बताया कि दीपिका ने शादी से तीन महीने पहले इस जूस को अपनी डाइट में शामिल किया था। उन्होंने इसे हर दिन पीया, और इसका असर उनकी शादी के दिन साफ नजर आया।
दीपिका का खास जूस कैसे बनाएं?
इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ पांच चीजों की जरूरत होगी:
चुकंदर, पुदीना के पत्ते, नीम के पत्ते, धनिया पत्ते और करी पत्ते
बनाने की विधि:
1. चुकंदर को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. पुदीना, नीम, धनिया और करी पत्तों को भी साफ करके रख लें।
3. सभी सामग्री को मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी मिलाएं।
4. जूस को अच्छी तरह ब्लेंड करें और एक छन्नी की मदद से छान लें।
5. इसे ताजा ही पिएं, ताकि सभी पोषक तत्व आपकी त्वचा को फायदा पहुंचा सकें।
इस जूस के फायदे
- चुकंदर का जूस खून को शुद्ध करता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। इससे त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और चेहरे पर पिंपल्स नहीं होते।
- इस जूस में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन A, C और E त्वचा को पोषण देते हैं, जिससे यह कोमल और दमकती हुई नजर आती है।
- अगर आपको बार-बार पिंपल्स हो जाते हैं, तो यह जूस बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह त्वचा के तेल के बैलेंस को बनाए रखता है और मुंहासों को कम करने में मदद करता है।
- इस जूस को न सिर्फ पीने से फायदा होता है, बल्कि इसे चेहरे पर लगाने से भी डेड स्किन सेल्स हटते हैं। इससे त्वचा सॉफ्ट और फ्रेश दिखती है।
कब और कैसे पिएं?
अगर आप इस जूस का पूरा फायदा लेना चाहते हैं तो इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा रहेगा। रोज इसे पीने से कुछ ही हफ्तों में आपकी त्वचा में बदलाव दिखने लगेगा।
ये भी पढ़ें – क्या सभी एलोवेरा जेल स्किन के लिए सही? जानें चुनने का आसान तरीका
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
3 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
5 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
6 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
8 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
8 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
9 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
10 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
11 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines