क्या सभी एलोवेरा जेल स्किन के लिए सही? जानें चुनने का आसान तरीका 

एलोवेरा जेल आपको रूखेपन, जलन और सनबर्न से बचाता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन केयर रूटीन में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि वह आपकी स्किन के लिए सही है या नहीं?

Beauty Tips

Beauty Tips

स्किनकेयर रूटीन में लोग कई तरह के चीजों को शामिल करते हैं, जिसमें से एक एलोवेरा जैल भी है। ये आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से हेल्दी रखने में मदद करता और लंबे समय कर त्वचा पर नमी को बरकरार रखता है। साथ ही ये आपकी स्किन के रंग को भी निखारता है। इसके अलावा एलोवेरा जेल रूखेपन, जलन या सनबर्न का इलाज भी करता है। बाजार में कई तरह के एलोवेरा जैल मिलते हैं जिसमें से कुछ नकली भी होते है, जिससे आपकी स्किन खराब हो सकती है। ऐसे में सही एलोवेरा जेल का चुनाव करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन बातों का ध्यान रखें…

विज्ञापन

कोई खुशबू न हो

अगर आप एलोवेरा जैल का चुनाव कर रहे हैं तो ध्यान रखें की उनमें किसी भी तरह की खुशबू न हो, क्योंकि असली एलोवेरा जेल में कोई खुशबू या गंध नहीं होती। अगर स्टोर से खरीदे गए एलोवेरा जेल में फूलों, मीठी या दूसरी औषधीय खुशबू है, तो इसका मतलब है कि एलोवेरा पल्प नहीं है, बल्कि सिंथेटिक खुशबू और एडिटिव्स मिलाए गए हैं। एलोवेरा जेल में मिलाए गए सिंथेटिक खुशबू से त्वचा में जलन भी हो सकती है।

विज्ञापन

शेल्फ लाइफ

कई बार एलोवेरा जेल में प्रेसेर्वटिवेस मिलाया जाता है, इसलिए वे लंबे समय तक सेफ रहते हैं। अगर एलोवेरा जेल में इस्तेमाल किया गया प्रेसेर्वटिवेस नेचुरल है तो इसकी अधिकतम शेल्फ लाइफ 12 महीने होगी। इसलिए इस्तेमाल किए गए प्रेसेर्वटिवेस के प्रकार के लिए लेबल की जांच करें।

विज्ञापन

रंग न हो

बाजार में मिलने वाले कई एलोवेरा जैल हरे या पीले रंग के होते हैं। ये असली रंग नहीं है, बल्कि प्रोडक्ट्स को अट्रैक्टिव बनाने के लिए उसमें मिलाए गए नकली रंग होते हैं। पत्तियों से प्राप्त शुद्ध एलोवेरा का अर्क रंगहीन होता है, इसलिए ध्यान रखें कि आप स्टोर से जो जेल खरीद रहे हैं उसमें किसी भी तरह का रंग न हो।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ