Glow Skin Diet Plan: हर कोई हमेशा जवां और खूबसूरत दिखना चाहता है। बढ़ती उम्र को छुपाने के लिए हम सभी अक्सर ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप बढ़ती उम्र में भी जवां दिखना चाहती हैं तो आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों और सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन फूड आइटम्स में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और लंबे समय तक स्वस्थ रखते हैं।
टमाटर
टमाटर लाइकोपीन से भरपूर होता है जो त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में सहायक होता है। टमाटर का एक टुकड़ा लें और फिर इससे चेहरे पर कम से कम 10-15 मिनट तक मसाज करें और सलाद के रूप में भी खाएं। ऐसा रोजाना करने से आपकी त्वचा हेल्दी रहेगी।
पपीता
पपीते में कई ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मददगार होते हैं। पपीते में सबसे अधिक मात्रा में पेपेन एंजाइम होता है जो चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करता है। इसके साथ ही यह मुंहासों और ऑयली त्वचा की समस्याओं को भी दूर करता है। आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
गाजर
गाजर स्किन और सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है। अगर आप बढ़ती उम्र में जवां दिखना चाहती हैं तो गाजर को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Ghee For Skin: घी से बढ़ाएं चेहरे की खूबसूरती, बस ऐसे करें इस्तेमाल
शकरकंद
शकरकंद विटामिन सी और कैरोटीनॉयड से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है और ये तत्व स्किन को अंदर से पोषण देने का काम करते हैं। इसे रोजाना खाने से आपकी त्वचा चमक उठेगी और पिंपल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
हल्दी
हल्दी करक्यूमिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। यह काले धब्बों से लेकर मुंहासे जैसी कई समस्याओं का इलाज कर सकते हैं। यह खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ उम्र के असर को भी कम करती है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 hr agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 hr agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 hr agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
3 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
4 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
6 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
20 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
22 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
23 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines