Skin Care Tips: जिनसेंग से मिनटों में पाएं जवां त्वचा! जानें खूबसूरती बढ़ाने का घरेलू नुस्खा

Skin Care Tips: स्किन केयर में लोग घरेलू उपचारों की तलाश करते रहते हैं। माना जाता है कि घरेलू उपचार कम खर्चे में ज्यादा असरदार और बिना साइड इफेक्ट्स के होते हैं। जिनसेंग, इस आयुर्वेदिक जड़ी बूटी का नाम तो सुना ही होगा। यह एक पौधे की जड़ होती है जो आयुर्वेदिक उपचारों के साथ-साथ स्किन केयर में भी इस्तेमाल की जाती है। जिनसेंग को कोरियन ब्यूटी ट्रीटमेंट में बहुत खास माना जाता है।

ginseng for skincare

ginseng for skincare

Skin Care Tips: घरेलू उपचारों में स्किन केयर का काफी लंबा चौड़ा ब्यौरा है। चेहरे को चमकाने से लेकर दाग-धब्बे दूर करने तक की सभी समस्याओं का समाधान घरेलू उपचारों में है। कोरियन ब्यूटी स्किन केयर तो दुनियाभर में मशहूर है। कोरियन स्किन केयर में जिनसेंग का भी इस्तेमाल किया जाता है। जिनसेंग बढ़ती उम्र के चलते प्रभावित हुई स्किन को रिपेयर करने में फायदेमंद होता है। जिनसेंग को एंटी-एजिंग हर्बल मेडिसिन भी कहते हैं। जिनसेंग का इस्तेमाल पहले आयुर्वेदिक उपचारों में किया जाता था। अब स्किन केयर में भी इसका प्रयोग होने लगा है। चलिए जानते हैं जिनसेंग क्या है और त्वचा पर इसके लाभों के बारे में।

विज्ञापन

क्या है जिनसेंग?

जिनसेंग एक औषधीय जड़ है जिसका इस्तेमाल पौराणिक समय में उपचार में किया जाता था। जिनसेंग को हर्बल मेडिसिन भी कहा जाता है। जिनसेंग एक पौधा होता है जिसकी जड़ सबसे ज्यादा मूल्यवान होती है। इसकी जड़ का प्रयोग कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। जिनसेंग दो प्रकार के होते हैं- एशियाई जिनसेंग और अमेरिकी जिनसेंग। एशियाई जिनसेंग का यूज कोरिया के लोग अपने स्किन केयर में करते थे। कहते हैं इससे बढ़ती उम्र कम दिखती है।

विज्ञापन

जिनसेंग के लाभ

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

जिनसेंग में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी त्वचा को जवां बनाने में मदद करते हैं। जिनसेंग रैडिकल्स की समस्या को कम करता है। चेहरे पर फाइन लाइंस और रिंकल्स को भी दूर करने में मदद करता है।

कोलेजन प्रोडक्शन

जिनसेंग स्किन में नेचुरल तरीके से कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है। कोलेजन बूस्ट से त्वचा अपने आप ही लचीली बनी रहती है। बढ़ती उम्र के साथ सबसे बड़ी समस्या कोलेजन की ही होती है।

विज्ञापन

स्किन का ब्लड सर्कुलेशन

जिनसेंग ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। जिनसेंग की मदद से त्वचा में ऑक्सीजन और ब्लड का फ्लो का सही रहता है। ये सही रहने से त्वचा की सेहत अच्छी रहती है और स्किन अपना रंग नेचुरल रंग बाहर निकालती है। जिनसेंग से स्किन में फाइन लाइंस, रिंकल्स, डलनेस और कील-मुंहासे भी कम होते हैं।

विज्ञापन

सूजन कम करें

जिनसेंग में ऐसी प्रॉपर्टीज मौजूद हैं जो त्वचा की सूजन को कम करने में सहायक होती हैं। ये स्किन पर निकले पिंपल्स और फोड़े-फूंसी से होने वाली स्किन प्रॉब्लम के बाद स्किन में आई लालिमा को भी कम करता है।

ginseng for skincare

ginseng for skincare

विज्ञापन

कैसे करें यूज?

जिनसेंग को हम फेस पैक या फिर टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं जिनसेंग का फेस पैक

इसके लिए आपको हल्दी पाउडर, अश्वगंधा पाउडर, नींबू का रस और जिनसेंग की जड़ का पाउडर लेना होगा। इन सभी चीजों को 1-1 चम्मच मिलाकर एक पैक तैयार कर लें। इसे फेस पर मसाज करते हुए लगाएं। करीब 5 मिनट के बाद मुंह को साफ पानी से धो लें।

विज्ञापन

टोनर कैसे बनाएं?

इसके लिए आपको ग्रीन टी और जिनसेंग पाउडर चाहिए होगा। सबसे पहले 1 कप ग्रीन टी बना लें। अब इसे ठंडा करके 1 चम्मच जिनसेंग पाउडर इसमें डालें। जिनसेंग और ग्रीन टी का ये होम मेड टोनर का फेस पर दिन में 2 बार इस्तेमाल करना है। आप इस टोनर को अपने डेली स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ