How To Check Ginger Garlic Paste Real or Fake: आजकल व्यस्त जीवनशैली में ज्यादातर लोग तैयार अदरक-लहसुन पेस्ट का इस्तेमाल करते हैं ताकि समय की बचत हो सके. लेकिन हाल के दिनों में कई जगहों पर मिलावटी फूड प्रोडक्ट पकड़े जाने की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, कि कहीं उनके किचन में यह मिलावटी फूड्स न जाएं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद में पुलिस ने एक फैक्ट्री पर छापा मारकर हजारों किलो मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट बरामद किया. बताया जा रहा है कि यह पेस्ट गंदगी भरे माहौल में तैयार किया जा रहा था और साथ ही खतरनाक केमिकल मिलाकर इन पेस्ट को बाजार में बेचा जा रहा था.
अब सोचिए, जो चीज रोज आपकी सब्जी, दाल और ग्रेवी में स्वाद बढ़ाने के लिए डाली जाती है, अगर वही शुद्ध न हो तो सेहत पर कितना बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि हम जागरूक बनें और बाजार से खरीदे गए अदरक-लहसुन पेस्ट की गुणवत्ता खुद जांचना सीखें, ताकि हमारी और परिवार की सेहत बची रहे.
यह भी पढ़ें: होली में रंगों के साथ खेलने से पहले क्या लगाएं ताकि पक्का रंग जल्दी छूट जाए? जानिए जरूरी स्किन केयर टिप्स
भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है अदरक और लहसुन
अदरक और लहसुन भारतीय खानपान का अहम हिस्सा है, जिसके बिना स्वाद अधूरा लगता है. लगभग हर घर में बनने वाली सब्जी, दाल, ग्रेवी, नॉनवेज डिश या स्नैक्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है. यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि पाचन सुधारने और इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मदद करते हैं. यही कारण है कि लोग ताजा कूटने की जगह बाजार से तैयार पेस्ट खरीदना आसान समझते हैं. लेकिन अगर यह पेस्ट मिलावटी हो, तो स्वाद के साथ-साथ सेहत पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए हम आपको बताएंगे कि आप कैसे आसानी से असली और नकली का पता लगा सकते हैं.
ऐसे पहचानें असली और नकली अदरक-लहसुन पेस्ट की
- बनावट जांचें: असली पेस्ट मुलायम और चिकना होता है, अगर मार्केट से लिया गए पेस्ट में दानेदारपन या गुठलियां महसूस हों, तो सावधान रहें.
- पानी की मात्रा देखें: थोड़ा पेस्ट कटोरी में डालें और अगर ऊपर ज्यादा पानी जमा हो जाए, तो मिलावट पेस्ट हो सकता है.
- खुशबू पर ध्यान दें: शुद्ध पेस्ट की खुशबू तेज और ताजी होती है, लेकिन अगर गंध हल्की या अजीब लगे, तो उसे इस्तेमाल में बिल्कुल भी न लें, यह नकली हो सकता है.
- रंग देखें: असली पेस्ट का रंग हल्का भूरा और प्राकृतिक होता है. लेकिन अगर मार्केट से खरीदा गया पेस्ट बहुत ज्यादा सफेद या गहरा रंग का दिखाई दे तो,यह भी मिलावटी को सकता है.
- पानी से टेस्ट करें: एक गिलास पानी में थोड़ा पेस्ट डालें. अगर वह सामान्य रूप से मिल जाए तो ठीक है, लेकिन ऊपर तैरने या अलग जमने लगे तो यह नकली हो सकता है.
- लेबल पढ़ें: हमेशा भरोसेमंद ब्रांड चुनें और पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और FSSAI लाइसेंस नंबर जरूर देखें, अगर खरीदा गए पेस्ट के पैकेट में कुछ गायब हो या गलत दिखाई दें, तो उसका बिल्कुल इस्तेमाल न करें.
यह भी पढ़ें: पैरों में हो रही झनझनाहट और बेचैनी को न करें नजरअंदाज, हो सकता है रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम का संकेत
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
41 mins agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
6 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
7 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
8 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
10 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines