Health Tips: सर्दियों के मौसम में चाय पीना लगभग सभी को पसंद होता है। कई लोग मसालेदार चाय पीना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग सादी चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी चाय में घी मिलाकर किया है? अगर नहीं किया है तो बता दें कि इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं। चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और घी का हेल्दी फैट आपके शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही आप मौसमी बीमारियों से भी दूर रहते हैं। खास तौर पर हर्बल या ग्रीन-टी के साथ घी मिलाने से ये एक हेल्दी ड्रिंक बन सकता है। इससे आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है, एनर्जी बढ़ती है, वजन कंट्रोल और दिमाग हेल्दी रहता है। आइए जानते हैं की इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि देसी घी का सेवन सिर्फ रोटी के साथ ही नहीं बल्कि चाय के साथ भी किया जाता है। घी खाने के कई सारे फायदे हो सकते हैं, क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। चाय में घी मिलाकर पीने के कई सारे फायदे मिल सकते हैं। ये शरीर को एनर्जी देती है, दिमाग को हेल्दी रखता है, इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है, वजन कम होता है और स्किन हेल्दी रहती है।
दिमाग के लिए हेल्दी
अगर आप सर्दियों में घी वाली चाय पीते हैं, तो इससे आपका मानसिक थकान दूर होगी, पूरे दिन आपका मूड अच्छा बना रहेगा और लंबे समय तक आपका दिमाग हेल्दी बना रहेगा।
ये भी पढ़े- चेहरे पर नजर आते हैं तनाव के ये 3 संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर
हेल्दी स्किन
घी वाली चाय पीने से स्किन अंदर से हेल्दी रहती है, घी में मौजूद हेल्दी फैट त्वचा को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाता है। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट बनी रहती है।
मजबूत इम्यून सिस्टम
नियमित रूप से घी वाली चाय का सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इससे आपका शरीर इन्फेक्शन और बीमारियों से दूर रहता है।
हेल्दी डाइजेशन सिस्टम
घी वाली चाय डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करती है, जिससे आपका खाना आसानी से पचता है। आंखों से जुड़ी बीमारियां दूर रहती है। इसके अलावा कब्ज, गैस और सूजन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
वजन रहता है कंट्रोल
घी वाली चाय उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है, जो वजन को कम करना चाहते हैं। ये आपके भूख को कंट्रोल करता है, जिससे आपकी अनहेल्दी क्रेविंग कम होती है। इसके कारण आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
ये भी पढ़े- इन 3 मसालों का पानी गलाएगा पेट की चर्बी, 7 दिनों दिखेगा असर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
9 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
12 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
17 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
19 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines