Ghee Side Effects: सर्दियों में घी खाना सभी को पसंद होता है, क्योंकि ये पोषक तत्वों हेल्दी फैट से भरपूर होता है। विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो डाइजेशन, इम्यून सिस्टम और पूरे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। घी को लोग खास करके पारंपरिक खाने को बनाने में इस्तेमाल में करते हैं। ये आपके शरीर से कई गंभीर बीमारियों को भी दूर रखने में मदद कर सकता है, लेकिन आज के समय में मिलावटी घी मिलने लगा है, जो शरीर में कई बीमारियों को जन्म देते हैं। मिलावटी घी खाने से आपका शरीर कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकता है। साथ ही यह आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कि मिलावटी घी खाने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
कब्ज की शिकायत
मिलावटी घी में घटिया तेल और अन्य अनहेल्दी फैट मौजूद होते हैं, जो आपके डाइजेशन सिस्टम को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसे खाने से आपका खाना देर से पचाता है और अपच, सूजन और पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। डाइजेशन सिस्टम अनहेल्दी होने के कारण आप कब्ज जैसी बीमारी का शिकार भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़े- चेहरे पर नजर आते हैं तनाव के ये 3 संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर
हार्ट से जुड़ी बीमारी
मिलावटी घी का सेवन, जिसमें अक्सर ट्रांस वसा की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर आप हर रोज इस घी का सेवन करते हैं तो आपका हार्ट कमजोर हो सकता है और ब्लड सरकुलेशन को खराब कर देता है। इसके कारण आपके हार्ट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
त्वचा से जुड़ी समस्याएं
मिलावटी घी का लंबे समय तक सेवन करने से समय से पहले चेहरे पर बुढ़ापा, काले धब्बे और रूखापन हो सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल्स चेहरे की नेचुरल नमी को कम करती है और स्क्रीन के ग्रोथ में रुकावट बन सकता है।
कैसे करें पहचान
वाटर टेस्ट- एक गिलास पानी में एक चम्मच घी डालें। अगर घी ऊपर तैरता है, तो वह असली है, लेकिन अगर घी नीचे बैठ जाता है, तो ये मिलावटी घी हो सकती है।
आयोडीन टेस्ट- घी में आयोडीन की कुछ बूंदें या दो चम्मच आयोडीन युक्त नमक मिलाएं। इसके बाद अगर घी का रंग बदलकर पर्पल हो जाता है, तो इसका मतलब है कि घी मिलावटी है।
ये भी पढ़े- इन 3 मसालों का पानी गलाएगा पेट की चर्बी, 7 दिनों दिखेगा असर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
57 mins agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 hr agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
1 hr agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
4 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
19 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
19 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
23 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
23 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines