Ghee in Navel: रात को सोने से पहले नाभि पर लगाएं देसी घी, मिलेंगे कई अचूक फायदे!

Ghee in Navel Benefits: देसी घी को नाभि पर लगाने से आप कई तरह से फायदे पा सकते हैं। इसके जरिए स्किन और शरीर के कई अंगों को फायदा मिलता है।

side effects of applying ghee on belly button, ghee in belly button reviews, how to apply ghee on belly button, ghee in belly button for hair, ghee in belly button ayurveda, ghee in navel for grey hair, ghee in navel during pregnancy, ghee in belly button for eyes, Nabhi me ghee lagane ke fayde benefits, ghee in belly button, ghee benefits

Ghee in Navel Benefits: शुद्ध देसी घी को रोटी पर लगाकर खाने से लेकर सब्जी में मिलाकर खाने तक के आपने कई फायदे सुने होंगे। यहां तक कि हड्डियों की मजबूतियों के लिए भी देसी घी एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इतना ही नहीं, देसी घी को कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। सिर्फ घी का सेवन करना ही बल्कि इसे शरीर के कुछ अंगों पर लगाना भी काफी फायदेमंद होता है। नाक या सिर पर घी लगाकर आप कई तरह से फायदा पा सकते हैं लेकिन क्या आपको पेट के बीचों बीच यानी नाभि में घी लगाने के फायदों के बारे में पता है? अगर नहीं, तो आइए आपको ऐसे कई अचूक फायदों के बारे में बताते हैं जो पेट की नाभि पर घी लगाने से होते हैं।

विज्ञापन

स्किन से लेकर सेहत के लिए फायदेमंद

देसी घी का इस्तेमाल सिर्फ स्किन के लिए ही अच्छा नहीं माना जाता है बल्कि, शरीर के अन्य अंगों को भी सेहतमंद रखने के लिए लाभकारी होता है। पेट की नाभि पर दो बूंद देसी घी अगर आप रोजाना रात में लगा लेंगे तो पेट दर्द, कब्ज जैसी तमाम समस्याओं से भी आपको मुक्ति मिल सकेगी।

विज्ञापन

घुटनों के दर्द से मुक्ति

रोजाना रात में सोने से पहले नाभि में देसी घी डालकर मालिश करें। ऐसा करने पर आपको जल्द ही अपने घुटनों के दर्द से छुटकारा मिल सकेगा। आप चाहें तो अधिक फायदा पाने के लिए हल्का गुनगुना घी करके अपने घुटने पर लगा सकते हैं। इसकी मालिश और सिकाई से भी फायदा पहुंचता है।

विज्ञापन

स्किन की ड्राइनेस होगी दूर

सर्दियों में लोग ड्राई स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं, जिससे राहत दिलवाने में देसी घी काम आ सकता है। आप अगर रोजाना रात में सोने से पहले पेट की नाभि में दो बूंद देसी घी डालते हैं तो आपकी स्किन संबंधित समस्या दूर हो सकती है।

विज्ञापन

होंठ होंगे मुलायम

होंठों को मुलायम करने के लिए भी आप नाभि में घी डाल सकते हैं। रोजाना देसी घी लगाने से आपको खुद अपने होंठ पहले से मुलायम और गुलाबी दिखने लगेंगे।

Disclaimer: इस लेख के जरिए बस हम आपको जानकारी प्रदान कर रहे हैं। अपनाने से पहले आप किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह जरूर करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ