Weight Loss Tips: वजन घटाने की कोशिश में न करें 3 गलतियां, वरना बढ़ जाएगी समस्या!
Weight Loss Tips: वजट घटा रहे हैं तो भूलकर भी कुछ गलतियों को न करें, वरना आपके लिए समस्या बढ़ सकती है। आइए इन गलतियों के बारे में जानते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Weight Loss Tips: बदलती लाइफस्टाइल कहीं आपके मोटापे की वजह तो नहीं बन गई है, जिसे कम करने के लिए आप बहुत कोशिश भी कर रहे हैं? तो कहीं आपकी कोशिश आपके लिए मुसीबत खड़ी न कर दे। जी हां, बढ़ते वजन को अगर आप कम करने में लगे हुए हैं और इसके लिए कई तरीकों को भी अपनाते हैं तो पहले कुछ चीजों के बारे में जान लें। जानें अनजाने में की गई गलती के कारण आपकी ब्यूटी पर तो असर पड़ता ही है बल्कि वजन कम होने की जगह समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए आपको कुछ गलतियों (Weight Loss Mistakes) के बारे में बताते हैं जिन्हें करने से अक्सर आपको बचना चाहिए।
बढ़ते वजन को कम करने के लिए कई लोग एक्सरसाइज को अपनाते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो इसे करने के सही तरीके को जाने बिना बस रिजल्ट पाने के चक्कर में डिसफंक्शनल एक्सरसाइज करने लगते हैं। एक्सरसाइज करने के साथ-साथ आपको सही तरह की डाइट और कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। वरना आपको अंदर से कमजोरी महसूस हो सकती है।
वजन कम करने के चक्कर में कई लोग भूखे रहते हैं, ऐसी गलती बाद में भारी पड़ सकती है। कई बार अधिक समय तक न खाना और फिर तेज भूख लगने पर खाना खा लेना समस्या खड़ी कर सकता है। ऐसे में आप ऑवर ईटिंग कर सकते हैं, जो वजन घटाने की बजाए आपका पाचन तंत्र खराब कर सकता है। हद से ज्यादा खाने की आदत वाले बिंज ईटिंग डिसऑर्डर के भी शिकार हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Shimla या Manali में नहीं, हिमाचल प्रदेश में यहां छिपी है खूबसूरती; मिलेगा एडवेंचर का भी मजा!
कई लोग अपने वेट लॉस जर्नी के दौरान कार्ब्स फूड्स का सेवन करने से डरते हैं। हालांकि, घर में पके हुए चावल, उपमा, इडली जैसे कार्ब्स फूड्स का सेवन करना आपकी डाइट को खराब नहीं करता है। इस तरह के भोजन को डाइट में निकालने से आपका एनर्जी लेवल कम होगा और आप थका हुआ महसूस करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: