Ghee For Skin: आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है और इसके लिए हम महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई बार ये प्रोडक्ट्स त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर नहीं कर पाते हैं। चेहरे की ड्राईनेस, दाग-धब्बे और झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर घी लगाने से क्या फायदे होते हैं।
चेहरे पर घी लगाने के फायदे
दाग-धब्बे हटाएं- त्वचा पर घी लगाने से यह कोलेजन को बढ़ावा देता है, जो दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसमें विटामिन-ए पाया जाता है, जो नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।
ड्राईनेस दूर करने में मददगार- घी में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से नमी मिलती है और रूखापन दूर होता है।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 15 दिन में घटाना चाहते हैं Belly Fat? ये है कारगार तरीका
होठों को मुलायम बनाएं- फटे होठों के लिए भी घी बहुत फायदेमंद होता है। सोते समय होठों पर घी लगाकर सोएं। सुबह तक होंठ मुलायम हो जाएंगे।
घी और मुल्तानी मिट्टी- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच घी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। यह फेस पैक त्वचा का रंग निखारने में बहुत मददगार है।
झुर्रियां दूर करने में मददगार- घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। अगर आप रोजाना चेहरे पर घी लगाते हैं तो त्वचा में नमी रहती है जिससे झुर्रियां नहीं पड़तीं।
पिंपल्स से छुटकारा-अगर आप पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं तो थोड़ा सा घी लें और उससे अपने चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
33 mins agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
2 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
2 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
2 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
4 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
5 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
21 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
23 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines