Ghee Coffee Benefits: “कॉफी” जिसे पीना काफी लोग पसंद करते हैं। कुछ लोगों की सुबह जिस तरह से चाय के साथ होती है, वैसे ही कई लोग हैं जिनके लिए उठते ही कॉफी पीना जरूरी होता है। पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए कई लोग अपनी दिन की शुरुआत एक कप कॉफी के साथ करते हैं। सभी की पसंद अलग-अलग है, किसी को चीनी वाली कॉफी पसंद होती है तो कोई बिना चीनी की कॉफी पीता है। जबकि, कुछ लोगों को हॉट कॉफी की जगह कोल्ड चॉकलेट कॉफी पसंद होती है। वहीं, आज कल एक खास तरह की कॉफी चर्चाओं में है जिसे घी कॉफी कहा जाता है।
“घी कॉफी” से आपको ये तो पता चल ही गया होगा कि ये कॉफी, घी के साथ मिक्स करके बनाई जाती होगी लेकिन सेहत के लिहाज से घी कॉफी कैसे फायदेमंद है? किन लोगों के लिए घी कॉफी रामबाण हो सकती है? घी कॉफी को पीने के फायदे क्या हैं? घी कॉफी को कैसे बनाया जा सकता है? आइए जानते हैं।
कॉफी में घी डालकर पीना सही?
जी हां, अगर आप कॉफी में घी डालकर पीते हैं तो इस कॉफी के नुकसान नहीं बल्कि कई फायदे हैं। हालांकि, घी और कॉफी की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। आयुर्वेद की मानें तो घी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसका इस्तेमाल खाने में करना लाभकारी हो सकता है। घी कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड, ओमेगा-3, विटामिन K जैसे पोषक तत्व हैं। घी कॉफी को औषधीय गुणों भरपूर माना जाता है।
ये भी पढ़ें- गलत नमक खाकर कहीं आप खुद तो नहीं दे रहे बीमारियों को न्योता?
घी कॉफी के फायदे (Ghee Coffee Benefits)
- शरीर में ऊर्जा बढ़ाने के लिए घी कॉफी मददगार होती है।
- पेट और कब्ज की समस्या से राहत दिलवाने में मददगार है।
- दिमाग और ऑरगैनिक टिशू की मरम्मत करने में मददगार है।
- हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार है।
- हड्डियों की मजबूती के लिए भी घी कॉफी फायदेमंद है।
घी कॉफी किन लोगों के लिए रामबाण?
घी कॉफी कुछ लोगों के लिए रामबाण हो सकती है। पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर, कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने, कोलेस्ट्रॉल और मेटाबॉलिज्म के लिए घी कॉफी फायदेमंद है। अगर आपका वजन नहीं बढ़ रहा है या हड्डियां कमजोर हैं तो आप रोजाना घी कॉफी का सेवन कर सकते हैं।
Ghee Coffee Recipe in Hindi
- एक पतीले में 1 कप पानी को डालकर उबालें।
- इसके बाद 1 चम्मच घी को डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसमें 1 से 2 चम्मच या अपने स्वादानुसार कॉफी मिक्स करें।
- इसके बाद स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब एक उबाल आने पर गैस की नॉब बंद कर दें।
ये भी पढ़ें- Milk Drinking Benefits: कब पीना चाहिए दूध?
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
10 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
13 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
20 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines