गलत नमक खाकर कहीं आप खुद तो नहीं दे रहे बीमारियों को न्योता?

Salt Benefits and Side Effects: आमतौर पर 5 तरह के नमक होते हैं जिनका इस्तेमाल शरीर के लिए अलग-अलग तरह से फायदेमंद और नुकसानदायक हो सकता है। आज हम आपको नमक के प्रकार के अलावा ये भी बताने जा रहे हैं कि किस तरह के नमक से कौन सी समस्या हो सकती है और किस समस्या से बचा जा सकता है? आइए जानते हैं।

types of salt benefits side effects

नमक के 5 प्रकार और फायदे

Salt Benefits and Side Effects: खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ बिगाड़ने में भी “नमक” का खास योगदान हो सकता है। सही मात्रा में और सही तरह के नमक का इस्तेमाल कर आप हेल्दी रह सकते हैं। हालांकि, गलत जानकारी होने पर या कहें कि गलत नमक खाकर आप खुद-ब-खुद बीमारियों को न्योता देते हैं। हड्डियों में दर्द होने से लेकर रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर के बढ़ने तक के लिए नमक जिम्मेदार हो सकता है। वहीं, अगर आप सही नमक का सेवन करते हैं तो कई बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं। आज हम आपको नमक के प्रकार और किस नमक को खाने से शरीर में क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं, इन सबके बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

समुद्री नमक (Sea ​​Salt)

समुद्री नमक का इस्तेमाल आमतौर पर कई भारतीय रसोई में किया जाता है। ये नमक समुद्र के पानी से तैयार होता है जिसमें कई सारे खनिज पदार्थ होते हैं। कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

विज्ञापन

Sea salt benefits side effects

सही मात्रा में सेवन किया जाए तो समुद्री नमक दांत और हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद माना जाता है। स्किन के लिए भी नमक को फायदेमंद माना जाता है। अगर आप इसका सेवन हद से ज्यादा करते हैं तो उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नमक का ज्यादा मात्रा में सेवन करना भी अच्छा नहीं होता है।

विज्ञापन

आयोडीन युक्त नमक (Iodised Salt)

आयोडीन नमक का इस्तेमाल क्या असल में सही है? जी हां, अगर आप एक सीमित मात्रा में आयोडीन रिच नमक का सेवन करते हैं तो इसके कई फायदे हो सकते हैं। कई घरों में इस्तेमाल किया जाने वाला आयोडीन नमक थाइरोइड ग्रंथि, तनाव मुक्ति, बाल, दांत, त्वचा, नाखून और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

सेंधा नमक (Sendha Namak)

आयुर्वेद में सेंधा नमक अमृत समान माना गया है। इसका इस्तेमाल व्रत में भी किया जाता है। शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाने वाला सेंधा नमक, अन्य नमक से सस्ता और बेहतर होता है। सफेद और काले नमक की तुलना में सेंधा नमक कई गुना फायदेमंद है।

sendha namak benefits side effects

विज्ञापन

सेंधा नमक में मौजूद मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, कैल्शियम, पोटैशियम, कॉपर, सेलेनियम समेत कई मिनरल्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कब्ज, सीने में जलन, पैरों में सूजन, पाचन और खाने की नली में खाना ऊपर लौटने जैसी समस्या से राहत मिल सकती है।

गुलाबी नमक (Pink Salt)

काले और सफेद नमक के जैसा ही गुलाबी नमक भी होता है, जिसे हिमालयन नमक के नाम से भी जाना जाता है। सोडियम क्लोराइड से बनने वाला गुलाबी नमक स्वाद में हल्का मीठा होता है। अगर आप रोजाना इस नमक का सेवन सीमित मात्रा में करते हैं तो ब्लड प्रेशर को काबू किया जा सकता है।

विज्ञापन

इसके अलावा ये नमक डिहाइड्रेशन से भी बचाव करता है और तनाव से भी दूर रखने में मददगार होता है। इस नमक से Serotonin हार्मोन बढ़ता है जो तनाव से राहत दिला सकता है। इसके अलावा अच्छी नींद और त्वचा के लिए भी पिंक सॉल्ट लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन

काला नमक (Black Salt)

सोडियम क्लोराइड वाला काला नमक पेट की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें सल्फर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए रोजाना आप सीमित मात्रा में नमक का सेवन कर कब्ज, गैस, अपच समेत अन्य पेट से जुड़ी समस्या से राहत पा सकते हैं। मांसपेशियों की ऐंठन से आराम दिलवाने के लिए भी काला नमक फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं, वजन को कम करने, सीने में जलन और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी काले नमक का इस्तेमाल मददगार माना जाता है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें। News24 की ओर से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ