Ghee Khane Ke Fayde: सर्दियों के मौसम में शरीर के लिए क्या फायदेमंद होता है यह बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किए गए एक वीडियो में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया कि सर्दियां आने पर शरीर कई तरह संकेत देने लगता है, जैसे स्किन का फटना, ड्राई होना, जोड़ों में जकड़न, नींद कम आना, सुबह देर तक सोने का मन करना, हर समय थकान होना, पेट में गैस बनना और पेट फूलना आदि, ये सभी वात के कारण होता है. ऐसे में कुछ ऐसे फूड्स (Winter Foods) हैं जो सर्दियों में जरूर खाने चाहिए. ये शरीर को ठीक तरह से काम करने में मदद करते हैं. इन्हीं फूड्स में से एक है घी. यहां जानिए सर्दियों में घी समेत क्या-क्या खाने की सलाह दे रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह.
यह भी पढ़ें – सफेद बालों को जड़ से काला कैसे करें? यहां जानिए कौन सा तेल सफेद बालों को काला बनाता है
सर्दियों में घी खाने के फायदे
- एक्सपर्ट के अनुसार, सर्दियों में घी खाने पर स्किन के टिशूज अंदर से नरिश होते हैं और त्वचा का रूखापन दूर हो जाता है.
- घी में विटामिन ए, डी, ई और के होता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ ही ओमेगा-3 और नेचुरल ल्बूरिकेंट होता है.
- नेचुरल ल्यूब्रिकेंट होने के चलते घी खाने पर कब्ज की दिक्कत भी दूर होती है.
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत बनाने मे भी घी के फायदे (Ghee Benefits) नजर आते हैं.
- घी खाने पर बालों को भी इसके फायदे मिलते हैं.
- घी क्रैक्ड लिप्स की दिक्कत दूर करने में भी असरदार होता है.
- पाचन सुधारने के लिए घी खाया जा सकता है.
- जोडों की तकलीफ कम करने में घी का असर दिखता है.
- घी खाने पर दिमागी दिक्कतें भी दूर होती हैं. इससे ब्रेन हेल्थ अच्छी रहती है.
कैसे करें घी का सेवन
- घी को रोटी पर लगाकर खा सकते हैं.
- सब्जी या दाल में घी डालकर खाया जा सकता है.
- घी को गर्म पानी में डालकर पी सकते हैं.
- एक चम्मच घी सादा भी खा सके हैं.
- घी को खाने के अलावा आप इसे होंठों पर, त्वचा पर या बालों पर भी लगा सकते हैं.
इन चीजों को खाना भी है फायदेमंद
बैंगन – सर्दी के मौसम में वात से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में बैंगन खाने पर वात तुरंत शांत होता है.
काले तिल – सेहत को काले तिल के सेवन से भी कई फायदे मिलते हैं. काले तिल ऐसे सुपरफूड हैं जिन्हें खाने पर स्किन, जोड़ों और हार्मोन्स को फायदे मिलते हैं.
लहसुन – लहसुन खाने पर शरीर को गर्माहट मिलती है. यह पाचन को बेहतर करता है और इससे दर्द से भी राहत मिलती है.
खजूर – सर्दियों में खजूर (Khajoor) खाया जाए तो इससे स्ट्रेंथ मिलती है. खजूर आयरन से भरपूर होता है और खून की कमी को भी पूरा करता है.
सूखे मेवे – अखरोट, बादाम और अंजीर जैसे सूखे मेवे सर्दियों में एनर्जी देने का काम करते हैं.
उड़द की दाल – सेहत के लिए उड़द की दाल बेहद फायदेमंद है. इसे खाने पर जोड़ों को मजबूती मिलती है.
शकरकंदी – रोजाना शकरकंदी खाई जाए तो यह वात के लिए फायदेमंद है और सर्दियों में शरीर को जरूरी कार्ब्स देती है.
बाजरा – शरीर को गर्माहट देने में बाजरा फायदा दिखाता है. इससे शरीर दुरुस्त रहता है और एनर्जी बनी रहती है.
यह भी पढ़ें – ज्यादा फल खाने से क्या होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहा हो सकती हैं ये बीमारियां, जानिए 1 दिन में कितने फल खा सकते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
15 mins agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
2 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
5 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
5 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
9 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
23 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines