अच्छे बाल हर किसी की जरूरत है, भले वह पुरुष हो या महिला. आज बड़ी संख्या में लोग बालों से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं, जिसमें ज्यादातर लोगों को दिक्कत रहती है कि उनके बालों का ग्रोथ रुक सा गया है और चमक भी कम होती जा रही है, जबकि उनकी उम्र भी ज्यादा नहीं है. इस तरह की समस्या से राहत पाने के लिए आमतौर पर लोग सीधा दवाओं या फिर महंगे हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं. लेकिन कैसा हो अगर आपको बताया जाए कि आप घर पर ही फायदेमंद हेयर सीरम बना सकते हैं? आइए जानते हैं आप कैसे घर पर तैयार हेयर सीरम से अपने बालों को बचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आउटफिट की नेकलाइन के साथ हेयरस्टाइल भी करें मैच, इन 7 कॉम्बिनेशन से लुक लगेगा परफेक्ट
किन चीजों से तैयार होगा हेयर सीरम?
मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस समस्या को लेकर आसान समाधान पोस्ट करती है और लोगों को बताती हैं कि वह कैसे घर पर ही हेयर सीरम तैयार कर सकते हैं. श्वेता अपनी पोस्ट में बताती है कि इस स्पेशल हेयर सीरम को बनाने के लिए आपको चाहिए:-
- 2 गिलास पानी
- 2-3 शिकाकाई
- आधा चम्मच मेथी के बीज
- एक मुट्ठी करी पत्ते
- कुछ रोजमेरी की पत्तियां
कैसे बनाएं हेयर सीरम?
- हेयर सीरम को बनाने के लिए सबसे पहले शिकाकाई और मेथी को रातभर पानी में भिगोकर रख दें
- अगली सुबह पानी को गैस में रखकर उबालें और उसमें करी पत्ते और रोजमेरी की पत्तियां डालें.
- पानी को तब तक उबालें, जब तक इसकी मात्रा आधी न हो जाए.
- इसके बाद गैस को बंद कर दें और पानी को अच्छी तरह ठंडा होने दें.
- पानी जब ठंडा हो जाए, तो उसे छान लें, इस तरह आपका हेयर सीरम तैयार हो जाएगा, जिसे एक स्प्रे बोतल में भर लें.
बालों में कैसे लगाएं?
- श्वेता द्वारा शेयर की गए पोस्ट के अनुसार, न्यूट्रिशनिस्ट सीरम को सीधे सिर की त्वचा यानी स्कैल्प पर स्प्रे करें.
- स्प्रे लगाने के बाद बालों को उंगलियों से 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें.
- ध्यान रखें कि आपको सीरम को करीब 1 घंटे तक स्कैल्प पर लगा रहने दें, फिर बाद में शैंपू से बालों को धो लें.
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप हफ्ते में 2-3 बार इस सीरम को इस्तेमाल में ला सकते हैं.
श्वेता शाह अपनी पोस्ट में बताती हैं कि इस लगाने से काफी फायदा होगा. शिकाकाई स्कैल्प को प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद करता है, जबकि मेथी बालों को कंडीशनर करने के साथ उन्हें मजबूत बनाने में सहायक है. रोजमेरी हेल्दी स्कैल्प को सपोर्ट करता है और करी पत्ते एंटीऑक्सीडेंट्स व जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो बालों की बेहतर देखभाल में मदद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नींद, धूम्रपान और इन कारणों से महिला हो या पुरुष दोनों के तेजी से झड़ने लग सकते हैं बाल!
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
5 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
8 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
12 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines