Amla Plant Growing Tips: आजकल हर कोई नेचुरल तरीके से अपनी स्किन और हेयर का ध्यान रखा चाहता है, क्योंकि महंगे प्रोडक्ट्स कई बार फायदे के बजाय नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. इसलिए डॉक्टर नेचुरल चीजों को इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. वैसे तो आप कई तरह की चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आंवला आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इन समस्याओं के लिए आंवला का इस्तेमाल नया नहीं है, बल्कि सदियों से किया जा रहा है. यही वजह है कि आयुर्वेद में इसे रसायन माना जाता है, यानी ऐसा फल जो शरीर को अंदर से हेल्दी बनाता है और बाहर से खूबसूरती बढ़ाता है. आप भी आंवले का इस्तेमाल कर सकते हैं और बेहतर होगा कि आप इसका पौधा घर पर लगाएं और इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- ग्रेड-1 फैटी लिवर में मेथी का पानी पीना कैसा है? जानिए कैसे करें सही इस्तेमाल
आंवला क्यों है इतना खास?
आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और आयरन होता है. यह शरीर को डिटॉक्स करता है, स्किन को निखारता है और बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है. इसलिए इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है.
आंवले का पौधा लगाने का सही तरीका
आप घर पर कुछ सामग्रियों की मदद से आंवले का पौधा लगा सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी, जिन्हें मार्केट से आसानी से खरीदा जा सकता है.
सामग्री
- गमला- 1
- मिट्टी- जरूरत के हिसाब
- खाद- मिट्टी का एक चौधाई हिस्सा
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- आंवला के बीज- 10
विधि
- आंवला का पौधा धूप में अच्छी तरह बढ़ता है. अगर आपके पास जगह कम है तो बड़े गमले में भी इसे लगाया जा सकता है.
- अब आ गमले में मिट्टी और खाद को डालें. अच्छी तरह से मिलाएं और गमले में भरकर रख दें. मिट्टी को हल्का और ड्रेनेज वाला रखें.
- नर्सरी से छोटा आंवला का पौधा लाएं और गमले में लगाकर हल्का पानी दें. इसे लगातार 6 घंटे धूप में रखें और समय-समय पर जैविक खाद डालते रहें.
- आप आंवला के बीज गमले में आधी मिट्टी डालने के बाद दबाएं. इसके बाद आपको पानी डालना होगा, ताकि इसमें गमले में आंवला आसानी से आने लग जाएं.
इसे भी पढ़ें- ना सूखेगा, ना होगा खराब… अदरक को महीने भर तक फ्रेश रखने के आसान स्टोरिंग हैक्स
संबंधित खबरें
सफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
2 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
3 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
4 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
6 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
8 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
9 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
22 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines