इस पौधे में स्किन और बालों का राज छुपा है, घर पर लगाने का आसान तरीका जानिए

Ghar Mein Kaise Lagaye Amla Paudha: आंवला एक ऐसा सुपरफूड है, जो हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इससे अगर डेली खाया जाए तो कई तरह की परेशानियां आसानी से दूर हो सकती है. इसलिए आप घर पर इसका पौधा लगाकर फ्रेश आंवला इस्तेमाल करें. 

Amla Plant Growing Tips

आंवला क्यों है इतना खास? Image Credit- Freepik

Amla Plant Growing Tips: आजकल हर कोई नेचुरल तरीके से अपनी स्किन और हेयर का ध्यान रखा चाहता है, क्योंकि महंगे प्रोडक्ट्स कई बार फायदे के बजाय नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. इसलिए डॉक्टर नेचुरल चीजों को इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. वैसे तो आप कई तरह की चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आंवला आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इन समस्याओं के लिए आंवला का इस्तेमाल नया नहीं है, बल्कि सदियों से किया जा रहा है. यही वजह है कि आयुर्वेद में इसे रसायन माना जाता है, यानी ऐसा फल जो शरीर को अंदर से हेल्दी बनाता है और बाहर से खूबसूरती बढ़ाता है. आप भी आंवले का इस्तेमाल कर सकते हैं और बेहतर होगा कि आप इसका पौधा घर पर लगाएं और इस्तेमाल करें. 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला क्यों है इतना खास?

आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और आयरन होता है. यह शरीर को डिटॉक्स करता है, स्किन को निखारता है और बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है. इसलिए इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है.

आंवले का पौधा लगाने का सही तरीका

आप घर पर कुछ सामग्रियों की मदद से आंवले का पौधा लगा सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी, जिन्हें मार्केट से आसानी से खरीदा जा सकता है.

विज्ञापन

सामग्री

  • गमला- 1
  • मिट्टी- जरूरत के हिसाब
  • खाद- मिट्टी का एक चौधाई हिस्सा
  • पानी- जरूरत के हिसाब से
  • आंवला के बीज- 10

विधि

  • आंवला का पौधा धूप में अच्छी तरह बढ़ता है. अगर आपके पास जगह कम है तो बड़े गमले में भी इसे लगाया जा सकता है.
  • अब आ गमले में मिट्टी और खाद को डालें. अच्छी तरह से मिलाएं और गमले में भरकर रख दें. मिट्टी को हल्का और ड्रेनेज वाला रखें.
  • नर्सरी से छोटा आंवला का पौधा लाएं और गमले में लगाकर हल्का पानी दें. इसे लगातार 6 घंटे धूप में रखें और समय-समय पर जैविक खाद डालते रहें.
  • आप आंवला के बीज गमले में आधी मिट्टी डालने के बाद दबाएं. इसके बाद आपको पानी डालना होगा, ताकि इसमें गमले में आंवला आसानी से आने लग जाएं. 

इसे भी पढ़ें- ना सूखेगा, ना होगा खराब… अदरक को महीने भर तक फ्रेश रखने के आसान स्टोरिंग हैक्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ