Ghar Ki Safai Karne Ke Tips: त्योहार के मौके पर घर की साफ-सफाई होना बहुत जरूरी होता है. पूरे साल लोगों को टाइम नहीं मिल पाता और उनके पास सफाई का बहाना भी नहीं होता. अब तो ईद और होली आ रही है. ऐसे मौके पर घर साफ-सुथरा हो तो ना सिर्फ देखने में अच्छा लगता है बल्कि मन भी खुश रहता है. हालांकि, हर रोज की भागदौड़ में घंटों सफाई करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है. ऊपर से रमजान चल रहा है. ऐसे में कुछ स्मार्ट और आसान क्लीनिंग हैक्स आपकी मेहनत और समय दोनों बचा सकते हैं. खास बात यह है कि इन टिप्स के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आप हमारे बताए गए टिप्स की मदद से बहुत आसानी से घर साफ कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- गाय का घी vs भैंस का घी, सेहत के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए आपके लिए कौन सा है बेस्ट
सिंक साफ करने का तरीका
घर की सबसे गंदी जगह किचन सिंक है. यहां से अक्सर बदबू आती है, जिसे साफ करना बहुत जरूरी होता है. इसके लिए, सबसे पहले सिंक में थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें और उसके ऊपर सफेद सिरका डाल दें. 10 मिनट बाद ब्रश से रगड़कर पानी से धो लें. बस आपका सिंक साफ हो गया है.
घर से दाग कैसे हटाएं?
घर के हर कोने में किसी ना किसी चीज के दाग जरूर लगे होते हैं. ऐसे में इन्हें साफ करना जरूरी होता है. इसके लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू एक तरह का नेचुरल क्लीनर है, जिसकी मदद से गैस स्टोव, काउंटर या बर्तनों पर लगे तेल के दाग साफ किए जा सकते हैं.
टाइल्स को कैसे करें साफ?
घर को सफाई में टाइल्स या घर की दीवारें साफ करना बहुत जरूरी है. घर के कोनों, टाइल्स की लाइन, स्विच बोर्ड या खिड़की के फ्रेम जैसे छोटे हिस्सों को साफ करने में पुराना टूथब्रश बहुत काम आ सकता है. इससे आप उन जगहों तक सफाई कर सकते हैं जहां कपड़ा या स्पंज नहीं पहुंच पाता.
पंखों की सफाई बिना गंदगी फैलाए
अब गर्मियां पड़ने लगी हैं. ऐसे में सीलिंग फैन साफ करना जरूरी है. इसपर वैसे ही पूरे साल की गंदगी लगी होगी. इससे बचने के लिए तकिए का कवर लें और पंखे के ब्लेड पर चढ़ाकर धीरे-धीरे खींचें. सारी धूल कवर के अंदर ही रह जाएगी.
हर रोज सफाई करने के आसान हैक्स
- हर चीज को इस्तेमाल के बाद उसकी जगह पर रखें.
- रात में 5 मिनट का क्विक क्लीन-अप करें.
- हफ्ते में एक दिन डीप क्लीनिंग तय करें. ज्यादा सामान इकट्ठा ना करें.
इसे भी पढ़ें- क्या मौत के बाद भी सुन सकता है इंसान? दिल रुकने के बाद भी शरीर का ये अंग रहता है एक्टिव! होश उड़ा देगी नई रिसर्च
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
5 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
5 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
7 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
7 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
8 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
9 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines