Ghamori Ka Ilaj: गर्मियों के मौसम में तपती धूप और पसीने के कारण त्वचा पर घमौरियां निकल आती हैं. ये कांटेदार दाने दर्द और खुजली का कारण बनते हैं. व्यक्ति को अगर घमौरियां (Prickly Heat) हो जाएं तो वह बार-बार त्वचा खुजाने के लिए मजबूर हो जाता है. इन घमौरियों के कारण व्यक्ति का उठना-बैठना भी मुश्किल होने लगता है. ऐसे में सिर्फ पाउडर लगा लेने से ही घमौरियां दूर नहीं होती हैं, बल्कि कुछ आसान से घरेलू उपाय इन घमौरियों को हटाने में आपकी मदद कर सकते हैं. यहां जानिए घर की ही कौन सी चीजें घमौरियां दूर करने में आपकी मदद करेंगी.
घमौरियों से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे | Ghamoriyo Ke Gharelu Upay
बर्फ की सिकाई आएगी काम
घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए आप बर्फ से सिकाई कर सकते हैं. बर्फ की सिकाई के लिए किसी कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लेकर उसे घमौरियों वाले हिस्से पर हल्के हाथों से रखें. 5 से 10 मिनट के लिए घमौरियों पर बर्फ लगाने से राहत मिल सकती है.
ठंडे पानी से नहाए
गर्मियों में अक्सर ही टंकी का पानी गर्म हो जाता है. इस गर्म पानी से नहाने पर घमौरियों की दिक्कत बढ़ती है. ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि आप ठंडे पानी से ही नहाएं. ठंडे पानी से नहाने पर घमौरियां कम होने में असर दिखता है. पानी को सुबह ही बाल्टी में भरकर रख लें और फिर नहाएं. इससे धूप से तपते हुए पानी से नहीं नहाना पड़ेगा.
लगाएं एलोवेरा जैल
त्वचा पर एलोवेरा जैल (Aloe Vera Gel लगाने से घमौरियां कम हो सकती हैं. एलोवेरा जैल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं. इससे घमौरियां कम होने में मदद मिल सकती है. एलोवोरा जैल को सुबह शाम लगाया जा सकता है.
खीरा आएगा काम
खीरे के स्लाइसेस त्वचा को कूलिंग देते हैं जिससे घमौरियों का हीलिंग प्रोसेस बढ़ता है. खीरे के स्लाइसेस या खीरे का रस घमौरियों पर लगाकर 15 से 20 मिनट रखने पर घमौरियां कम होने में मदद मिलती है.
हल्के कपड़े पहनें
कई बार सिंथेटिक कपड़े घमौरियों को बढ़ाने का काम करते हैं. अगर आप घमौरियों से परेशान रहते हैं तो कॉटन या लिनेन के हल्के कपड़े पहनें. ये लाइटवेट होते हैं और इनसे त्वचा को सांस लेने में मदद मिलती है.
ओटमील बाथ भी है असरदार
ओटमील (Oatmeal) एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इसे किसी कपड़े में बांधकर नहाने वाले पानी में डाल दें. ओटमील का पानी शरीर को सूदिंग इफेक्ट्स देता है. इससे त्वचा पर खुजली होना बंद हो जाती है.
यह भी पढ़ें – दही खाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट ने बताया दही में क्या डालकर खाने पर सेहत अच्छी रहती है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
43 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines