लोगों के बीच बरसात में बालों की टूटने की समस्या काफी बढ़ जाती है, जिसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं और युवाओं में देखने को मिलता है. यह समस्या आम लग सकती है, लेकिन यूं बालों का टूटना और जब-जब बालों पर हाथ फेरने पर उनका उंगलियों पर आ जाना कई लोगों के लिए तनाव का कारण बन जाती है. लोगों के दिल में डर रहता है कि कहीं ये समस्या वक्त के साथ-साथ उम्र से पहले गंजापन का शिकार न बना दें, वरना उनको भविष्य में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इस समस्या को कम करने के लिए हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने कुछ आसान टिप्स दिए हैं, जिन्हें नियमित अपनाने से बालों की ये समस्या दूर हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Hair Fall Tips: बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है घर में रखा मेथी दाना, हेयर फॉल से
बरसात में क्यों बाल झड़ने लगते हैं?
इस समस्या को लेकर सबसे पहले सवाल दिमाग में आता है कि आखिर बरसात में ही ऐसी स्थिति ज्यादा क्यों देखने को मिलती है? बरसात के मौसम में नमी बढ़ने से स्कैल्प पर पसीना और चिपचिपाहट ज्यादा हो जाती है, जिससे फंगल इंफेक्शन, डैंड्रफ और खुजली की समस्या बढ़ सकती है. गीले बालों को लंबे समय तक बांधकर रखना या ठीक से न सुखाना भी बालों की जड़ों को कमजोर कर सकता है. बारिश के पानी में मौजूद धूल और प्रदूषक तत्व स्कैल्प पर जमा होकर बालों को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके अलावा, इस मौसम में बालों की हाइजीन पर ध्यान न देने से हेयर फॉल बढ़ सकता है.
कैसे मिलेगी इस समस्या से राहत
बालों की इस समस्या को दूर करने के लिए मशहूर हेयर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने अपने सोशल मीडिया हेंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड करते हुए इस समस्या का हल बताया है. जावेद हबीब अक्सर लोगों को बालों से जुड़ी समस्या को घर बैठे ठीक करने व कम करने की टिप्स देते रहते हैं. इसी कड़ी में हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब अपनी वीडियो में बताते हैं कि महंगा शैंपू, बालों का लंबा करने वाले तेल बालों को गिरने से नहीं रोक सकता. जावेद कहते हैं कि इस समस्या से राहत पाने के लिए आपको सिर्फ 4 चीजों का ध्यान रखना होगा, वो हैं;
- बालों को साफ रखें
- रोज तेल लगाकर शैंपू करें
- वक्त पर बालों को कटवा लें.
- केमिकल और हीट से बालों को बचाएं और साथ ही अच्छा खाएं और अच्छी नींद लें.
अगर आप बालों की समस्या से सच में राहत पाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से जावेद हबीब की इन टिप्स को अपनाएं.
देखें वीडियो:
इस बात का भी ध्यान रखें
अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग बालों से जुड़ी समस्या का ठीक करने से खुद की समझ से कोई भी दवा खा लेते हैं, क्योंकि किसी व्यक्ति को किसी दूसरे डॉक्टर ने दी थी. ऐसा करना न सिर्फ सेहत के लिहाज से बड़ी लापरवाही है, बल्कि ऐसा करने से बालों की समस्या और भी बढ़ सकती है. हर इंसान का शरीर अलग होता है और समस्या भी अलग, जिसके अनुसार, दवा की सलाह दी जाती है और जरूरी नहीं आपके बालों के झड़ने के पीछे कोई आम ही कारण है. बेहतर रहेगा कि आप डॉक्टर से जांच कराएं और फिर ही किसी दवा का सहारा लें.
यह भी पढ़ें: बालों में तेल लगाने का भी होता है सही समय, जानिए कब करें हेयर ऑयलिंग
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
2 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
2 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
3 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
6 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
20 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines