Summer Drink Chana Sattu Recipe: गर्मियों की तपती धूप में हर कोई ठंडक की तलाश में रहता है. रोज बाहर जाने वाले का तो बुरा हाल रहता है. ऐसे में सभी को एसी में रहने की जरूरत पड़ती है, लेकिन हर जगह एसी की सुविधा मिले यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है क्योंकि यह ना सिर्फ बहुत महंगा होता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक होता है. ऐसे में अगर आपको शरीर को ठंडा रखना है तो देसी तरीके अपनाएं और हमारी बताई गई चने की ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल करें. चने की ड्रिंक को बनाना बहुत ही आसान है, जिसे कुछ सामग्रियों की मदद से तैयार किया जा सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप घर पर चने की देसी ड्रिंक कैसे बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- फ्रीजर में जमने लगी है बर्फ की चादर? यहां जानिए गर्मियों में फ्रिज कितने नंबर पर चलाना चाहिए
चने की देसी ड्रिंक रेसिपी
सामग्री
- सत्तू- 3 चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- आधा चम्मच
- काला नमक- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- चीनी- जरूरत के हिसाब से
- गुड़- आधा चम्मच
- पुदीना- 2 चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर सत्तू को एक बाउल में निकालें.
- अब भुना जीरा पाउडर, गुड़, चीनी, नमक और काला नमक बताई गई मात्रा के हिसाब से डालें.
- अच्छी तरह से मिलाने के बाद 1 गिलास ठंडे पानी में सभी सामग्रियों को डाल दें.
- कुछ देर फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें और ऊपर से पुदीने के पत्ते डालें. ठंडा-ठंडा पानी डालकर जूस तैयार करें.
इसे भी पढ़ें- कौन सी हर्बल टी किडनी को रखती है साफ? बॉडी डिटॉक्स करने के लिए अभी करें ट्राई
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
18 mins agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 hr agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 hr agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
4 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
18 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
22 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines