Cool Roof In Summer: अब जरूरत से ज्यादा गर्मी पड़ने लगी है और धूप भी तेज निकल रही है, जिससे तपिश ज्यादा होती है. तपिश की वजह से घर की छत रात तक गर्म रहती है और उसके नीचे वाले कमरे में भी तपिश का असर रहता है. खासकर टॉप फ्लोर पर रहने वाले लोगों के लिए यह समस्या और भी ज्यादा देखने को मिलती है. ऐसे में एसी और कूलर का इस्तेमाल बढ़ जाता है, जिससे बिजली का बिल भी काफी ज्यादा आता है. हालांकि, एसी भी 24 घंटे नहीं चलाया जा सकता. इसलिए जरूरत होती है छत या कमरे को ठंडा रखने की, ताकि सुकून से रहा जा सके.
इसे भी पढ़ें- Breakfast ideas: घर पर बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे आलू कटलेट, आसान ट्रिक से मिलेगा परफेक्ट स्वाद
छत को ठंडा रखने के टिप्स
सफेद पेंट करवाना- सफेद पेंट करवाने से छत ठंडी रहती है, क्योंकि यह कलर सूजन की किरणों को रिफ्लेक्ट करता है. इसलिए तपिश का एहसास कम होता है और छत जल्दी ठंडी हो जाती है. इसके अलावा, मार्केट में कूल रूफ कोटिंग भी मिलती है, जिससे घर का तापमान 5 डिग्री तक कम हो सकता है.
कूलिंग प्लांट- छत को कूल रखने के लिए प्लांट्स को भी लगवाया जा सकता है. आप छत पर पौधे लगाने के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि ये गर्मी को सोख लेते हैं और आसपास का तापमान कम कर देते हैं. आप तुलसी, मनी प्लांट, एलोवेरा या सब्जियों के प्लांट्स लगा सकते हैं.
पानी डालकर छोड़ दें- छत की तपिश को कम करने के लिए आप पानी का छिड़काव भी कर सकते हैं. ऐसा दो से तीन बार कर सकते हैं, जिसे तापमान तुरंत कम हो सकता है. आपको दिन में एक से दो बार ऐसा करना होगा. यह तरीका बहुत सस्ता और तुरंत असर दिखाने वाला है.
फॉल्स सीलिंग या इंसुलेशन करवाएं- आप छत पर फॉल्स सीलिंग करवा सकते हैं. इससे छत बहुत गर्म नहीं रहेगी, क्योंकि यह गर्मी को रोकने का काम करती है. आपको बस थोड़े पैसे खर्च करने होंगे और मार्केट से अपने बजट के हिसाब से चीजें खरीदनी होगी.
इसे भी पढ़ें- किन लोगों के लिए खतरनाक है एलोवेरा का जेल? जानिए आप लगा सकते हैं या नहीं
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
8 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
10 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
10 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
13 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
14 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
16 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
17 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines