Garlic And Honey Benefits: आजकल ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने सेहत और स्किन का काफी खयाल रखते हैं। इसके साथ ही कुछ तो ऐसे हैं जो केमिकल प्रोडक्टस के जरिए अपनी चीजों का ध्यान रखते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि एक्सपर्ट प्रेरना के अनुसार अगर आप रोजाना अपनी हेल्दी सेहत और स्किन के लिए किचन में पाई जाने वाली सिर्फ इस एक चीज का सेवन करते हैं, तो कुछ ही दिन में आपके शरीर में कई अच्छे बदलाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वह एक चीज, जिसके सेवन से आपको कई लाभ मिल सकते हैं।
लहसुन का करें सेवन
वजन घटाने में मदद
एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप रोजान लहसुन को शहद के साथ खाते हैं तो ये शरीर की मेटाबॉलिज्म दर को बढ़ाता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है। इसके साथ ही इसको शहद के साथ लेने पर यह मिक्स शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है और वजन घटाने में सहायक होता है।
डायबिटीज कंट्रोल
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको लहसुन का सेवन करना चाहिए। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। शहद में मौजूद नेचुरल शर्करा ब्लड शुगर को स्पाइक किए बिना मीठे की क्रेविंग कम करता है। यह कॉम्बिनेशन टाइप-2 डायबिटीज वालों के लिए फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें- आज से कर रहे हैं योग की शुरूआत? एक्सपर्ट से जानिए ये 5 आसान
दिल की सुरक्षा
एक्सपर्ट प्ररर्ना के मुताबिक लहसुन खून को पतला करता है और कोलेस्ट्रॉल घटाता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। शहद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो हार्ट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
उम्र के असर को कम करता है
लहसुन और शहद दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को जवां बनाए रखते हैं और शरीर को उम्र के असर से बचाते हैं। यह मिक्स इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।
संक्रमण से लड़ने की ताकत
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर को सर्दी, खांसी और मौसमी बीमारियों से बचाते हैं। शहद गले की खराश और सूजन को भी कम करता है।
इस तरह करें सेवन
एक्सपर्ट प्रेरना के अनुसार आप रोजाना सुबह खाली पेट सबसे पहले 2-3 लहसुन की कलियां लें। इसके बाद आप इन कलियों को छोटे-छोटे पीस में काट लें। या तो आप चाहें तो साबुत कलियां ले सकते हैं और इन्हें शहद के साथ रोजाना सुबह खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Natural Cold and Cough Remedy: रोजाना जूखाम से हो रही हैं सोने में दिक्कत, ट्राई करें ये रामबाण इलाज
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
3 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
3 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
4 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
5 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
7 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
7 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
8 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
10 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines