---विज्ञापन---

Garba Night Noida: गरबा खेलने के लिए रहें तैयार, नोएडा में इन जगहों पर होगा आयोजन

Garba-Dandiya Night In Noida: नवरात्रि का पर्व जल्द ही शुरू होने वाला है। यह त्यौहार 9 दिनों तक चलता है और इन दिनों में लोगों में काफी उत्साह रहता है। नवरात्रि का त्योहार शुरू होते ही हर किसी को गरबा और डांडिया नाइट की याद आती है। इस दौरान जगह-जगह माता के पंडाल सजाए जाते […]

---विज्ञापन---

Garba-Dandiya Night In Noida: नवरात्रि का पर्व जल्द ही शुरू होने वाला है। यह त्यौहार 9 दिनों तक चलता है और इन दिनों में लोगों में काफी उत्साह रहता है। नवरात्रि का त्योहार शुरू होते ही हर किसी को गरबा और डांडिया नाइट की याद आती है। इस दौरान जगह-जगह माता के पंडाल सजाए जाते हैं और गरबा-डांडिया कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। ज्यादातर लोगों ने अभी से ही डांडिया नाइट के बारे में सर्च करना शुरू कर दिया है, अगर आप नोएडा या इसके आसपास रहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि नवरात्री में कहां डांडिया नाइट का आयोजन हो रहा है।

यहां होगा गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन

स्टेडियम रोड गौर सिटी- अगर आप भी गरबा-डांडिया खेलने के शौकीन हैं तो स्टेडियम रोड गौर सिटी 1, सेक्टर 4, ग्रेटर नोएडा में गरबा डांडिया नाइट कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। यह आयोजन 21 अक्टूबर को होगा। शाम 5 बजे माता दुर्गा की आरती के बाद कार्यक्रम शुरू होगा। यह शाम 5 बजे से शुरू होकर रात 11 बजे तक चलेगा।

---विज्ञापन---

एंट्री फीस- 499 प्रति व्यक्ति

5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ओडिशा सैंड आर्ट फेस्टिवल घूमने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, जानिए किराया और अन्य डिटेल्स

मिलेंगी ये सुविधाएं

यहां आपको पार्किंग, सेल्फी फोटो बूथ, किड्स जोन और फूड स्टॉल भी मिलेंगे। आप जितना चाहें उतना खाना खा सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Navratri 2023: मध्य प्रदेश के इन दुर्गा मंदिरों में दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं होती हैं पूरी!

गाजियाबाद के गरबा नाइट कार्यक्रम में ये बड़े सितारे करेंगे शिरकत

इस नवरात्रि आपको कई बड़े सितारों से मिलने का मौका भी मिलने वाला है। गाजियाबाद के ‘हवा हवाई एरोप्लेन रेस्टोरेंट’ में आप उर्वशी रौतेला, मोनाली ठाकुर जैसे कई स्टार्स से आप मिल सकते हैं। यहां 19-23 अक्टूबर के बीच डांडिया-गरबा नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां प्रवेश शुल्क 1599 रुपये से शुरू है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 06, 2023 05:36 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola